प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
डेनमार्क के कोपेहेगन में चल रहे विश्व तीरंदाज़ी चैंपियनशिप में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। इस ज़ोरदार प्रदर्शन की बदौलत टीम ने 2016 में रियो ओलिंपिक का टिकट हासिल कर लिया है।
वहीं, पुरुषों की टीम बढ़त हासिल करने के बाद भी हार गई। सातवें रैंक की जर्मन टीम के ख़िलाफ़ भारत की दीपिका कुमारी, लक्ष्मी रानी मांढी और रिमिल बुरिउली ने 1-3 से पिछड़ने के बावजूद वापसी करते हुए 5-3 से जीत दर्ज़ किया।
इस शानदार जीत की वजह से महिला टीम अंतिम आठ में आने में सफल हो गई जो रियो ओलिंपिक में क्वालीफ़ाई करने के लिए ज़रूरी था। अब अगले राउंड में भारतीय टीम का सामना कोलंबिया से होगा।
महिलाओं के प्रदर्शन के उलट पुरुषों की टीम का प्रदर्शन औसत रहा। राहुल बनर्जी, मंगल सिंह और जयंत तालुकदार जैसे अनुभवी तीरंदाज़ों के टीम में होते हुए भी वो इटली से हार गए। भारतीय टीम को पहले 4-2 की बढ़त हासिल थी, लेकिन आख़िरी में वो 26-29 से हार गई।
बनर्जी, तालुकदार और मंगल सिंह के पास आख़िरी 32 में बने रहकर व्यक्तिगत वर्ग में ओलिंपिक कोटा हासिल करने का अब भी मौक़ा है। व्यक्तिगत वर्ग के मुक़ाबले बुधवार को खेले जाएंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
डेनमार्क, विश्व तीरंदाज़ी चैंपियनशिप, भारतीय महिला रिकर्व टीम, कोपेहेगन, रियो ओलिंपिक, Denmark, World Archery Championship, India Women Recurve Team, Copenhagon, Rio Olympics