विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त रूस की मारिया शारापोवा और फ्रांस की मरियन बर्तोली इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के चौथे दौर में जगह बनाने में सफल रही हैं जबकि मौजूदा अमेरिकी ओपन ग्रैंड स्लैम चैम्पियन आस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर को हार का सामना करना पड़ा है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इंडियन वेल्स:
विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त रूस की मारिया शारापोवा और फ्रांस की मरियन बर्तोली इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के चौथे दौर में जगह बनाने में सफल रही हैं जबकि मौजूदा अमेरिकी ओपन ग्रैंड स्लैम चैम्पियन आस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर को हार का सामना करना पड़ा है।
महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को खेले गए एकल स्पर्धा के तीसरे दौर के मुकाबले में शारापोवा ने रोमानिया की सिमोना हालेप को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात दी। शारापोवा वर्ष 2006 में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।
अगले दौर में शारापोवा का सामना इटली की रोबर्टा विंसी से होगा। विंसी ने स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुल्कोवा को 6-7, 6-0, 6-4 से मात दी।
विश्व की सातवीं वरीयता प्राप्त बर्तोली ने दक्षिण अफ्रीका की चैनले शीपर्स को 6-2, 6-0 से पराजित किया। एक अन्य मुकाबले में विश्व की 33वीं वरीयता प्राप्त रूस की नादिया पेत्रोवा ने स्टोसुर को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-1, 6-7(6), 7-6(5) से हराया।
पेत्रोवा अगले दौर में हमवतन मारिया किरिलेंको से भिड़ेंगी। किरिलेंको ने स्पेन की लूर्डेस डोमिनगेज लिनो को 6-2, 4-6, 6-4 से पराजित किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं