विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2017

सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट : विजयी क्रम जारी रखते हुए तीसरे दौर में पहुंचे प्रणीत

सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट : विजयी क्रम जारी रखते हुए तीसरे दौर में पहुंचे प्रणीत
प्रतीकात्मक फोटो
सिंगापुर: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बी साई प्रणीत ने गुरुवार को सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपना विजयी क्रम जारी रखते हुए तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है. गुरुवार पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में प्रणीत ने चीन के किआओ बिन को 21-15, 21-23, 21-16 से मात दी.

इसके अलावा, मिश्रित युगल वर्ग में भी भारत को जीत मिली है. भारतीय जोड़ी बी. सुमित रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा ने अपने दूसरे दौर में कोरियाई जोड़ी जाए ह्वान किम और ली सो ही को 17-21, 21-17, 21-16 से हराकर तीसरे दौर में कदम रखा.

इस टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में भारत की ओर से केवल एकमात्र खिलाड़ी पी. वी. सिंधु चुनौती पेश कर रही हैं और उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com