विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2013

भारतीय महिला टीम तीरंदाजी विश्वकप के फाइनल में

भारतीय महिला टीम तीरंदाजी विश्वकप के फाइनल में
दीपिका कुमारी, लैशराम बोम्बायला देवी और रिमिल बिरूली की दूसरी वरीय भारतीय महिला रिकर्व टीम ने कोलंबिया के मेडेलिन में चल रहे विश्वकप में अमेरिकी टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता: भारत की महिला रिकर्व टीम ने कोलंबिया के मेडेलिन में चल रहे तीरंदाजी विश्वकप चरण तीन के फाइनल में जगह बनाकर कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया।

यहां मिली जानकारी के मुताबिक दीपिका कुमारी, लैशराम बोम्बायला देवी और रिमिल बिरूली की दूसरी वरीय भारतीय महिला रिकर्व टीम ने अमेरिकी टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम को चीन की शीर्ष वरीय टीम का सामना करना है, जिसमें लंदन ओलिंपिक खेलों की रजत पदक विजेता जिंग शू और मिंग चेंग शामिल हैं।

सेमीफाइनल में भारत की शुरुआत खराब रही और पहले चरण के बाद मिशेल गिल्बर्ट, मिरांडा लीक और खातुना की अमेरिकी टीम ने 55-51 की बढ़त बना ली थी। दूसरे चरण में हालांकि भारतीय टीम ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 106-106 कर दिया।

तीसरे चरण के बाद भी दोनों टीमें 162-162 से बराबर चल रही थी। चौथे और अंतिम चरण में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 54 अंक जुटाए, जबकि अमेरिकी टीम 49 अंक ही बना सकी, जिससे भारत ने 216-211 से जीत दर्ज की। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में भारत ने वेनेजुएला को 224-201 से हराया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
तीरंदाजी विश्वकप, भारतीय महिला तीरंदाजी टीम, दीपिका कुमारी, Archery World Cup, Deepika Kumari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com