कोलकाता के सायंतन दास और दिप्तायन घोष के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने चीन के चोंग्क्वींग में सोमवार को संपन्न हुए युवा विश्व शतरंज ओलिंपियाड में स्वर्ण पदक हासिल किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:
कोलकाता के सायंतन दास और दिप्तायन घोष के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने चीन के चोंग्क्वींग में सोमवार को संपन्न हुए युवा विश्व शतरंज ओलिंपियाड में स्वर्ण पदक हासिल किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता के साथ उतरा था। फाइनल मुकाबले में भारत ने टीम वर्ग में ईरान को 3.5-0.5 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
इस प्रतियोगिता में भारत का यह तीसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले 2007 में सिंगापुर में तथा 2008 में तुर्की में भारत यह प्रतियोगिता जीत चुका है।
सायंतन ने 10 चरणों के मुकाबले में नौ बाजियां खेलीं तथा 7.5 अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक हासिल किया। दूसरी तरफ दिप्तायन ने दस में से 8.5 अंक हासिल कर रजत पदक पर कब्जा किया।
दो अन्य भारतीय खिलाड़ियों शार्दुल गगरे (6/9) और मृदुल कार्तिकेयन (6.5/10) ने क्रमश: पहले और दूसरे बोर्ड में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में भारत पहले, रूस दूसरे तथा तुर्की तीसरे स्थान पर रहा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं