विज्ञापन

12वीं में नहीं आए अच्‍छे नंबर, CUET भी नहीं कर पाए पास, तो हाई सैलरी जॉब के लिए करें ये प्रोफेशनल कोर्स

12वीं के बाद आप कई तरह के प्रोफेशनल  कोर्स कर सकते हैं और अच्छा करियर बना सकते हैं. इन कोर्सेज को करने के बाद हाई सैलरी जॉब मिलने के चांस बढ़ जाते हैं. 

12वीं में नहीं आए अच्‍छे नंबर, CUET भी नहीं कर पाए पास, तो हाई सैलरी जॉब के लिए करें ये प्रोफेशनल कोर्स

हर साल लाखों छात्र 12वीं के बाद बेस्‍ट कॉलेज में दाखिला लेने का सपना देखते हैं. लेकिन अब CUET यानी Common University Entrance Test पास ना कर पाने या रैकिंग कम आने से उनका ये सपना पूरा नहीं हो पाता है. इससे वे निराश हो जाते हैं और उन्‍हें भविष्‍य की चिंता सताने लगती है. अगर आपके साथ या आपके किसी जानने वाले के साथ ऐसा हुआ हो तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. अब कॉलेज में एडमिशन लेकर बैचलर डिग्री करने से बेहतर माना जाता है प्रोफेशनल कोर्स करना. 12वीं के बाद आप कई तरह के प्रोफेशनल  कोर्स कर सकते हैं और अच्छा करियर बना सकते हैं. इन कोर्सेज को करने के बाद हाई सैलरी जॉब मिलने के चांस बढ़ जाते हैं. 

12वीं के बाद कर सकते हैं ये प्रोफेशनल कोर्स

डिजिटल मार्केटिंग - Digital Marketing

डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स कर सकते हैं. इसमें SEO, सोशल मीडिया, कंटेंट मार्केटिंग जैसे स्किल्स सिखाए जाते हैं. इस फील्ड में आप नौकरी के अलावा फ्रीलांस भी कर सकते हैं. 

बिना NEET पास किए भी किए जा सकते हैं ये मेडिकल कोर्सेज, हेल्‍थकेयर में बनाएं करियर

ग्राफिक डिजाइनिंग - Graphic Designing

जो लोग क्रिएटिव हैं, उनके लिए ये कोर्स सूटेबल है. इस कोर्स में लोगो डिजाइन, पोस्टर डिजाइन, सोशल मीडिया क्रिएटिव्‍स आदि कई तरह के ग्राफिक वर्क सिखाए जाते हैं. 

होटल मैनेजमेंट - Hotel Management

होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर सकते हैं. इसमें होटल, ट्रैवल और टूरिज्म सेक्टर में नौकरी के मौके मिल सकते हैं. 

एनीमेशन और मल्टीमीडिया - Animation & Multimedia

इस कोर्स में 2D/3D एनीमेशन, वीडियो एडिटिंग, VFX सिखाए जाते हैं. फिल्म और मीडिया इंडस्ट्री में इसकी काफी डिमांड है. इसके अलावा क्रिएटर्स के बढ़ते टाइम में वीडियो एडिटिंग का सेक्‍टर बूम पर है. 

पेट्रोल पंप पर नौकरी कैसे मिलती है? जानिए योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और सैलरी

आईटीआई कोर्स - ITI Courses

टेक्निकल काम में रुचि है तो ITI एक अच्छा विकल्प है. इसमें इलेक्ट्रिशियन, फिटर, प्लंबर जैसे कामों में ट्रेनिंग दी जाती है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com