विज्ञापन

मस्त मौसम, लॉन्ग वीकेंड...बैग उठाइये और घूम आइये ये 5 खूबसूरत जगहें

Long Weekend Travel: अप्रैल की शुरुआत में मौसम न तो बहुत ठंडा है और न ही ज्यादा गर्म, यानी ट्रैवल के लिए एकदम शानदार. अगर आप भी इस लॉन्ग वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये डेस्टिनेशन आपकी पहली पसंद होनी चाहिए.

मस्त मौसम, लॉन्ग वीकेंड...बैग उठाइये और घूम आइये ये 5 खूबसूरत जगहें
ये 5 जगहें आपके वीकेंड को और भी मजेदार बना सकती हैं.

April Long Weekend Destinations: अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक गर्मी ने पूरी तरह दस्तक नहीं दी है. सुबह-शाम की हल्की ठंडक और दिन का खुशनुमा मौसम घूमने-फिरने के लिए बिल्कुल परफेक्ट बना हुआ है. ऐसे में 3 अप्रैल को पड़ने वाले गुड फ्राइडे के साथ शनिवार और रविवार मिलकर एक शानदार लॉन्ग वीकेंड का मौका दे रहे हैं. यह छोटा सा ब्रेक आपको रोजाना की भागदौड़ से दूर कहीं सुकून के पल बिताने का सुनहरा अवसर देता है. खास बात यह है कि इस समय कई जगहों का मौसम न तो बहुत ठंडा है और न ही ज्यादा गर्म, यानी ट्रैवल के लिए एकदम बैलेंस. अगर आप भी इस लॉन्ग वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये डेस्टिनेशन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं.

1. ऋषिकेश  एडवेंचर और शांति का संगम

अगर आप दिल्ली-NCR में हैं, तो ऋषिकेश सबसे आसान और शानदार ऑप्शन है. यहां गंगा किनारे बैठना, योग और मेडिटेशन करना और रिवर राफ्टिंग जैसे एडवेंचर एक्टिविटी का मजा लेना, सब कुछ मिल जाता है. अप्रैल में यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है.

ये भी पढ़ें: अब दूर के नहीं रहे चंदा मामा, बचपन में पढ़े-सुने चांद के चार किस्से जो आज हर 90s किड को याद आ रहे हैं...

Latest and Breaking News on NDTV

2. मसूरी - पहाड़ों की ठंडी हवा

क्वीन ऑफ हिल्स मसूरी अप्रैल में बेहद खूबसूरत लगती है. यहां की ठंडी हवाएं, पहाड़ों का नजारा और मॉल रोड की रौनक आपको सुकून देगी. यह कपल्स और फैमिली दोनों के लिए परफेक्ट जगह है.

3. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क - जंगल सफारी का रोमांच

अगर आप नेचर और वाइल्डलाइफ के शौकीन हैं, तो जिम कॉर्बेट आपके लिए बेस्ट है. अप्रैल में यहां जानवरों को देखने के चांस ज्यादा होते हैं. जंगल सफारी का रोमांच इस ट्रिप को यादगार बना देगा.

4. नैनीताल - झीलों का शहर

नैनीताल अपने खूबसूरत झील और शांत माहौल के लिए जाना जाता है. यहां बोटिंग, शॉपिंग और पहाड़ों के बीच रिलैक्स करना सब कुछ आपको फ्रेश कर देगा.

ये भी पढ़ें: क्‍या आपका बच्‍चा भी रात को सोते समय बार-बार उठ जाता है ? इन आयुर्वेदिक उपायों को अपनाएं, मिनटों में आएगी नींद!

5. जयपुर - इतिहास और रॉयल फील

अगर आप ज्यादा दूर नहीं जाना चाहते, तो जयपुर भी शानदार विकल्प है. यहां का मौसम अभी ज्यादा गर्म नहीं होता और आप हवामहल, आमेर किला और सिटी पैलेस जैसी ऐतिहासिक जगहों को आराम से एक्सप्लोर कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रिप प्लान करने से पहले ध्यान रखें:

  • वीकेंड होने की वजह से होटल और ट्रैवल पहले से बुक करें.
  • हल्के गर्म और हल्के ठंडे कपड़े दोनों रखें.
  • ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर सुबह जल्दी निकलें.
  • अपने बजट के हिसाब से ट्रिप प्लान करें.

ये भी पढ़ें: 1 हजार रुपये में बनाएं अपना लिविंग रूम 5-स्टार होटल जैसा! जानिए स्मार्ट सजावट के जबरदस्त टिप्स 

120 दिनों तक टीवी कम देखने से मेरे बेटे की जीवनशैली कैसे बदली? कामकाजी मां ने साझा किए अपने अनुभव

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com