विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2012

इंडिया ओपन बैडमिंटन : शीर्ष खिलाड़ियों का लगेगा जमावड़ा

भारत में इंडिया ओपन बैडमिंटन के दूसरे संस्करण का आयोजन 24 अप्रैल से 29 अप्रैल तक राजधानी के सिरी फोर्ट कॉम्प्लेक्स में होगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारत में इंडिया ओपन बैडमिंटन के दूसरे संस्करण का आयोजन 24 अप्रैल से 29 अप्रैल तक राजधानी के सिरी फोर्ट कॉम्प्लेक्स में होगा। इस टूर्नामेंट में विश्व के शीर्ष 32 खिलाड़ी पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल में शिरकत करेंगे।

33 देशों के कुल 290 पुरुष एवं महिला खिलाड़ी छह दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में अपनी चमक बिखरेंगे। कुल दो लाख अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में भारत की उम्मीदें एकल में विश्व की पांचवीं वरीयता प्राप्त सायना नेहवाल पर और युगल तथा मिश्रित युगल में क्रमश: ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा तथा ज्वाला एवं वी. वीजू की जोड़ी पर टिकी हैं।

विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त मलेशिया के ली चोंग वेई, दूसरी वरीयता प्राप्त डेनमार्क के पीटर होए गाडे तथा तीसरी वरीयता प्राप्त चीन के चेन जिन के अलावा महिलाओं में विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की वांग शिजियान, दूसरी वरीयता प्राप्त ली ज्यूरोई तथा चौथी वरीयता प्राप्त चीन की ही जियांग यान जियाओ पर सभी की निगाहें होंगी।

पिछले वर्ष इस टूर्नामेंट में चीनी खिलाड़ियों ने हिस्सा नहीं लिया था। उल्लेखनीय है कि यह टूर्नामेंट लंदन ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई करने के लिए अंतिम मौका होगा।

इस मौके पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कोच पी. गोपीचंद ने कहा कि उन्हें इंडिया ओपन टूर्नामेंट में महिला एकल में सायना से तथा महिला युगल में ज्वाला गुट्टा एवं पोनप्पा की जोड़ी से स्वर्ण पदक की उम्मीद है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इंडिया ओपन बैडमिंटन, India Open Badminton
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com