पीवी सिंधु का यह पहला इंडिया ओपन खिताब है
- रियो ओलिंपिक में मारीन ने फाइनल मुकाबले में सिंधु को हरा दिया था
- इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में सिंधु ने साइना नेहवाल को हराया था
- मारिन और सिंधु के बीच अभी तक नौ मैच हुए हैं, जिनमें 4 सिंधु ने जीते हैं
नई दिल्ली:
भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने इंडिया ओपन सुपर सिरीज के फाइनल मुकाबले में स्पेन की खिलाड़ी और वर्ल्ड नंबर वन कैरोलिना मारीन को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए फाइनल मैच में सिंधु ने मारिन को सीधे गेमों में 21-19, 21-16 से मात दी. सिंधु इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहली बार पहुंची थी और पहली बार में ही वह इसे जीतने में सफल रहीं. विश्व की दो दिग्गज खिलाड़ियों के बीच मुकाबला रोचक रहा लेकिन सिंधु घरेलू दर्शकों के सामने यह मुकाबला जीतने में कामयाब रहीं. मारिन ने पूरे मैच में शानदार खेल दिखाया लेकिन वह सिंधु को पछाड़ने की कोशिश में हमेशा एक कदम पीछे रहीं.
सिरीफोर्ट खेल परिसर में घरेलू दर्शकों के सामने तीसरी वरीय भारतीय ने फाइनल मुकाबले में शुरू से ही दबदबा बनाये रखा और स्पेन की खिलाड़ी को 46 मिनट में पराजित कर दिया. इससे पहले डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसने ने चीनी ताइपे के टिएन चेन चोउ को सीधे गेम में शिकस्त देकर पुरुष एकल खिताब पर कब्जा किया. तीसरे वरीय एक्सेलसेन को चोउ को 21-13 21-10 से हराने में महज 36 मिनट लगे जिसके बाद उन्होंने अपना पहला इंडिया ओपन खिताब हासिल किया.
सिंधू और मारिन के बीच फाइनल में सभी की दिलचस्पी थी, जो रियो ओलिंपिक के फाइनल मैच का रिप्ले था. भारतीय स्टार शटलर ने बदला चुकाने वाले इस मुकाबले में लाजवाब प्रदर्शन किया और वह इस दौरान आत्मविश्वास से भरी दिखीं. इस मैच में सिंधू स्पेनिश खिलाड़ी से कहीं बेहतर थीं और वह सहजता से गेम में नियंत्रण बनाती दिखीं.
मारिन ने कई अनफोर्स्ड गलतियां की जबकि सिंधू के ड्रॉप्स और ताकतवर क्रॉस कोर्ट स्मैश ने स्पेनिश खिलाड़ी को मैच पर कब्जा नहीं करने दिया.
रियो ओलिंपिक में भारत की बैडमिंटन सनसनी पीवी सिंधु को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा था, क्योंकि उन्हें विश्व चैंपियन कैरोलिना मारिन ने फाइनल मुकाबले में हरा दिया था. मारिन और सिंधु के बीच अभी तक नौ मैच हुए हैं, जिनमें मारिन 5- 4 से आगे है. दोनों के बीच आखिरी बार दुबई में टक्कर हुई थी जिसे सिंधु ने जीता था. सिंधु शनिवार को सुन जी यून को हराकर फाइनल में पहुंची थीं, जबकि क्वार्टर फाइनल में उन्होंने हमवतन साइना नेहवाल को हराया था.
सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर चार को ऐसे हराया...
इस मुकाबले में शनिवार को पीवी सिंधु ने वर्ल्ड नंबर चार दक्षिण कोरिया की सुन जी यून को हराकर फइनल में जगह बनाई थी. तीन गेम तक चले मुकाबले को सिंधु ने 21-18, 14-21 और 21-14 से अपने नाम किया. सिंधु ने पहला गेम जीत लिया था, लेकिन दूसरे गेम में यून ने वापसी करके स्कोर बराबरी पर ला दिया. फिर तीसरे गेम में सिंधु ने लगभग एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज कर ली.
क्वार्टर में साइना को कुछ यूं हराया था...
गौरतलब है कि सिंधु ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हमवतन साइना नेहवाल को मात दी थी. वास्तव में साल 2014 में इंडिया ग्रां. प्री में सिंधु को साइना ने ही हराया था. अब सिंधु ने इसका बदला भी ले लिया है. रोमांचक मुकाबले में पीवी सिंधु ने साइना नेहवाल को 21-16, 22-20 से हराने में सफलता हासिल की थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
PV Sindhu, Carolina Marin, India Open Super Series, India Open 2017, Badminton, PV Sindhu Badminton, PV Sindhu Vs Carolina Marin