विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2012

इंडिया ओपन बैडमिंटन : शेंक को हराकर जुइरेई महिला एकल चैम्पियन

चीन की ली जुइरेई ने इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिलाओं का एकल खिताब जीत लिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: चीन की ली जुइरेई ने इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिलाओं का एकल खिताब जीत लिया है।

टूर्नामेंट की दूसरी और विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जुइरेई ने रविवार को सिरी फोर्ट स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में जर्मनी की जूलिएन शेंक को 14-21, 21-17, 21-8 से हराकर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया।

यह मैच 47 मिनट चला। विश्व की आठवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी शेंक और जुइरेई के बीच अब तक कुल चार बार भिड़ंत हुई है, जिनमें जुइरेई ने चीनी वर्चस्व कायम करते हुए जीत हासिल की है।

इस साल के जर्मन ओपन में भी जुइरेई और शेंक की भिड़ंत हुई थी, जिसमें जुइरेई ने जीत हासिल की थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इंडिया ओपन बैडमिंटन, India Open Badminton, शेंक, जुइरेई, महिला एकल चैम्पियन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com