विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2011

इस हार के बाद तीसरे नंबर पर खिसक जाएगी टीम इंडिया

टीम इंडिया अगर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में भी हारी तो उसकी रैंकिंग और नीचे खिसक जाएगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi: टीम इंडिया ऐजबेस्टन में हारकर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-2 पायदान पर आ गई है लेकिन अब अगर टीम इंडिया सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में भी हारी तो उसकी रैंकिंग और नीचे खिसक जाएगी। सीरीज में 3−0 से पीछे टीम इंडिया अगर सीरीज कहीं 4−0 से हार गए तो उसे 2 अंक का नुकसान और होगा और सीरीज के बाद उसके 119 प्लाइंट की जगह 117 प्वाइंट रह जाएंगे। इस सूरत में 118 अंक के साथ दक्षिण अफ्रीकी टीम टेस्ट की नंबर-2 टीम हो जाएगी और टीम इंडिया नंबर-3 पर आ जाएगी। सीरीज के आखिरी टेस्ट को भी इंग्लैंड के खिलाड़ी हल्के में ना लेकर व्हाइटवॉश की तैयारी में लगे हैं जिससे धोनी एंड कंपनी की टेंशन ओवल में बढ़नी तय है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इंग्लैंड, सीरीज, भारत, रैंकिंग, तीसरा स्थान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com