विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2013

दूसरा दौर जीतकर भारत विश्व महिला हाकी लीग के तीसरे दौर में

दूसरा दौर जीतकर भारत विश्व महिला हाकी लीग के तीसरे दौर में
भारतीय महिलाओं ने विश्व हाकी लीग दूसरे दौर के अपने आखिरी मैच में औसत प्रदर्शन के बावजूद रूस को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट जीतते हुए तीसरे दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारतीय महिलाओं ने विश्व हाकी लीग दूसरे दौर के अपने आखिरी मैच में औसत प्रदर्शन के बावजूद रूस को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट जीतते हुए तीसरे दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया।

एफआईएच रैंकिंग में अपने से आठ पायदान नीचे 20वें स्थान पर काबिज रूस के खिलाफ भारतीय महिलाएं प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सकी। पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही जबकि दूसरे हाफ में स्टार स्ट्राइकर रानी रामपाल ने एकमात्र गोल 51वें मिनट में किया।

इससे पहले, मलेशिया को 4-0 से हराकर जापान तीसरे दौर में प्रवेश करने वाली पहला टीम बनी। जापान और भारत दोनों के पांच-पांच मैचों में 13 अंक रहे लेकिन भारत अधिक जीत दर्ज करने के कारण शीर्ष पर रहा। मलेशिया, रूस, कजाखस्तान के पांच मैचों में क्रमश: नौ, सात और तीन अंक रहे जबकि फिजी खाता भी नहीं खोल सका।

विश्व हाकी लीग के प्रारूप के तहत दूसरे दौर में 24 टीमों ने चार अलग-अलग जगहों पर छह-छह टीमों का टूर्नामेंट खेला। इनमें से हर टूर्नामेंट की शीर्ष दो टीमों ने तीसरे दौर के लिए क्वालीफाई किया जिसमें विश्व रैंकिंग की शीर्ष आठ टीमें भी खेलेंगी।

मेजबान हालैड भी इनमें शामिल है यानी कुल 16 टीमें तीसरे दौर में होंगी। फाइनल दौर में आठ टीमें खेलेंगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत, India, विश्व हाकी लीग, World Hockey League
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com