पाटलिपुत्र स्पोर्टस काम्पलेक्स में जारी प्रथम महिला विश्व कप कबड्डी चैंपियनशिप में शनिवार की शाम कवार्टर फाइनल में भारत ने इंडोनेशिया को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
पाटलिपुत्र स्पोर्टस काम्पलेक्स में जारी प्रथम महिला विश्व कप कबड्डी चैंपियनशिप में शनिवार की शाम कवार्टर फाइनल में भारत ने इंडोनेशिया को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
भारत ने टॉस जीतकर पहले रेड करने का फैसला किया और भारत की टीम कभी भी दबाव में नजर नहीं आई। मध्यांतर तक भारत की टीम 17-13 से आगे थी और खेल के अंतिम समय तक भी आगे रही। अंतिम समय तक भारतीय टीम 66-20 की बढ़त कायम रखने में कामयाब रही और सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
इसके बाद दूसरे कवार्टर फाइनल में एक बड़ा उलटफेर करते हुए जापान ने बंगलादेश को कांटे के मुकाबले में 17-15 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया वहीं थाईलैंड ने श्रीलंका को 30-18 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। इधर, ईरान ने कोरिया को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली चौथी टीम बनने का गौरव प्राप्त किया।
इसके पहले सुबह में खेले गये मैच में भारत ने मैक्सिको को 49-23 से पराजित कर न केवल प्रतियोगिता में लगातार तीसरी जीत दर्ज की बल्कि कवार्टर फाइनल में भी प्रवेश पा लिया था।
प्रतियोगिता की मजबूत समझे जाने वाली भारत की टीम ने टॉस जीतकर पहले रेड करने का फैसला किया। मैक्सिको के खिलाड़ियों पर खेल के प्रारंभ से ही भारत के खिलाड़ी भारी नजर आ रहे थे।
अभिलाशा, ममता और प्रियंका की तिकड़ी द्वारा टीम के लिए बनाये गये महत्वपूर्ण अंकों के साथ मध्यांतर तक भारत ने जहां 29 अंक हासिल कर ली थी वहीं मैक्सिको 15 अंक अर्जित कर पाई थी। खेल के अंत में परिणाम भारत के पक्ष में रहा है जब उसने मैक्सिको को 49-23 से पराजित कर दिया।
सुबह खेले गए अन्य मुकाबले में ईरान ने इंडोनेशिया को 57-28 से जबकि कोरिया ने चीन ताइपे को 33-29 से पराजित कर दिया।
इधर, इटली ने मलेशिया को कांटे की टक्कर में 57-55 से जबकि थाइलैंड ने जापान को 30-21 और बांग्लादेश ने श्रीलंका को 38-26 से पराजित कर दिया। अन्य मुकाबले में कनाडा ने तुर्कमेनिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 67-27 से तो नेपाल ने अमेरिका को 72-50 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश पा लिया।
गौरतलब है कि रविवार को सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड का मुकाबला जहां ईरान से होगा वहीं भारत का मुकाबला जापान के बीच होगा।