विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2017

भारतीय फुटबॉल टीम को एशिया कप में क्वालिफाई करने का रैंकिंग में मिला फायदा

एशिया कप 2019 के लिए क्वालिफाई करने के एक हफ्ते बाद भारतीय फुटबॉल टीम को फीफा रैंकिंग में दो स्थान का फायदा हुआ है. अब भारतीय टीम 105वें स्थान पर पहुंच गई है.

भारतीय फुटबॉल टीम को एशिया कप में क्वालिफाई करने का रैंकिंग में मिला फायदा
प्रतीकात्मक फोटो.
  • 107वें से 105वें स्थान पर पहुंची भारतीय फुटबॉल टीम
  • भारत ने पिछले हफ्ते एशिया कप के लिए किया था क्वालिफाई
  • भारतीय टीम के खाते में 328 रैंकिंग अंक है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: एशिया कप 2019 के लिए क्वालिफाई करने के एक हफ्ते बाद भारतीय फुटबॉल टीम को फीफा रैंकिंग में दो स्थान का फायदा हुआ है. अब भारतीय टीम 105वें स्थान पर पहुंच गई है. भारतीय टीम पिछले महीने 107वें स्थान पर थी, लेकिन पिछले हफ्ते एएफसी एशिया कप 2019 क्वालिफायर में मकाऊ पर जीत की बदौलत टीम नवीनतम रैंकिंग में 105वें पायदान पर पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें : फुटबॉल: मकाऊ पर बड़ी जीत से भारत ने एशिया कप के लिए किया क्वालिफाई 

VIDEO:  पेले से मिलकर मंत्रमुग्ध हुए सौरव गांगुली

भारतीय टीम 328 रैंकिंग अंक के साथ जिम्बाब्वे से एक स्थान पीछे और नाइजर से आगे है. एशियाई फुटबॉल परिसंघ टीमों के बीच भारत 14वें स्थान पर है. भारत ने 11 अक्टूबर को मकाऊ के खिलाफ 4-1 की जीत के साथ 2019 में यूएई में होने वाले एएफसी एशिया कप के लिए क्वालिफाई किया था. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com