विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2015

रमनदीप के दो गोल के सहारे भारत ने स्पेन को 4-2 से हराया, हॉकी सीरीज़ पर 2-1 से कब्ज़ा

रमनदीप के दो गोल के सहारे भारत ने स्पेन को 4-2 से हराया, हॉकी सीरीज़ पर 2-1 से कब्ज़ा
भारतीय हॉकी टीम (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: यूरोपीय दौरे पर गई भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर तीन मैच की सीरीज़ कब्ज़े में कर ली। सीरीज़ के तीसरे मैच में भारत ने स्पेन को 4-2 से हरा दिया। पहला गोल रूपिन्दर पाल सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर के ज़रिये हासिल किया और मैच में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। लेकिन दूसरे क्वार्टर में स्पेन ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। हाफ़ टाइम तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा।

पहले हाफ़ में 1-1 के स्कोर के बाद तीसरे क्वार्टर मेंआकाशदीप ने भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई मगर स्पेन ने 49वें मिनट में स्कोर को 2-2 की बराबरी पर ला दिया।
   
लेकिन इसके बाद चौथे क्वार्टर में रमनदीप सिंह के लगातार दो गोलों के सहारे स्पेन को 4-2 से हराया और सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली। दोनों गोल रमनदीप ने एक मिनट के अंतर पर ही कर दिए।

इससे पहले फ़्रांस के ख़िलाफ़ इस टीम ने दोनों मैच जीते थे। ओलिंपिक की तैयारी के लिहाज़ से इस टीम को इस यूरोपीय दौरे का बड़ा फ़ायदा हो सकता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
यूरोपीय दौरा, भारतीय हॉकी, भारत बनाम स्पेन, हिन्दी न्यूज, Hindi News, Indian Hockey, Indian Versus Spain, European Tour
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com