विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2011

आईसीसी ने पाक 'तिकड़ी' पर प्रतिबंध लगाया

आईसीसी ने बट, आसिफ और आमिर को स्पॉट फिक्सिंग का दोषी ठहराते हुए उनके खिलाफ क्रमश: दस, सात और पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दोहा: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर को स्पाट फिक्सिंग का दोषी ठहराते हुए उनके खिलाफ क्रमश: दस, सात और पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया। आईसीसी ने अपने फैसले में बट पर 10 साल का प्रतिबंध लगाया है जिसमें पांच साल सजा निलंबित रहेगी। इसी तरह, आसिफ की सात साल की सजा में दो साल सजा निलंबित रहेगी। आमिर को पांच साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है। आईसीसी ने एक बयान में कहा, पंचाट ने पाया कि संहिता की धारा 2.1.1 के तहत ये आरोप सिद्ध हुए कि 26 से 29 अगस्त 2010 के बीच पाकिस्तान-इंग्लैंड लार्ड्स टेस्ट में आसिफ सहमत हुए और उन्होंने जानबूझकर नो-बॉल फेंकी, आमिर ने भी इसी टेस्ट मैच में सहमत होकर दो बार जानबूझकर नो-बॉल फेंकी और बट उन नो-बॉल के फेंकने में पक्षकार थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आईसीसी, पाक, प्रतिबंध
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com