विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2015

हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल में अर्जेटीना ने भारत को 3-0 से हराया

हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल में अर्जेटीना ने भारत को 3-0 से हराया
मैच के दौरान की तस्वीर
रायपुर: भारत को हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल के आने पहले ही ग्रुप मुकाबले मे शुक्रवार को हार मिली। अर्जेटीना ने उसे ग्रुप-बी मुकाबले में 3-0 से हरा दिया। सरदार वल्लभ भाई स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत के खिलाफ पहले, दूसरे और अंतिम क्वार्टर में गोल हुए। तीसरा गोल तो अंतिम मिनट में हुआ।

मैच का पहला गोल गोंजालो पिलाट ने तीसरे मिनट में हासिल पेनाल्टी कार्नर पर किया। इसके बाद दूसरा गोल जोएकिन मिनेनी ने 24वें मिनट में हासिल पेनाल्टी कार्नर किया। भारत को 50वें मिनट में एकमात्र पेनाल्टी कार्नर मिला लेकिन रुपिंदर पाल सिंह इस मौ के को भुना नहीं सके।

अर्जेटीना की ओर से पिलाट ने अंतिम मिनट में हासिल पेनाल्टी कार्नर पर अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल किया। भारत ने अर्जेटीना को अंतिम बार 2009 में साल्टा में खेले गए चैम्पियंस चैलेंज-1 में हराया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हॉकी वर्ल्ड लीग, फाइनल, अर्जेटीना, भारत, Hockey World League, Finals, Argentina, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com