सुमराइ टेटे देश की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है. प्रतीकात्मक तस्वीर
रांची:
रांची रेल मण्डल में कार्यरत भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुमराइ टेटे को प्रतिष्ठित ध्यानचंद पुरस्कार मिलने पर सम्मान किया गया. एक विज्ञप्ति में रेलवे ने बताया है कि रांची रेल मण्डल के अपर मण्डल रेल प्रबंधक विजय कुमार ने टेटे को पुष्पगुच्छ देकर बधाई व शुभकामनायें दीं.
ये भी पढ़ें: पुरस्कारों का खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर दिखेगा असर
उन्होने कहा, ” रांची रेल मण्डल का सौभाग्य है कि इस मण्डल में अनेक खेल प्रतिभाएं हैं. आज सुमराइ टेटे को मिले इस पुरस्कार से हम सब गौरवान्वित हुए हैं. आशा है आगे भी हमारे खिलाड़ी बढ़िया खेलेंगे.' सुमराइ टेटे देश की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है.
वीडियो: घर लौटने पर महिला हॉकी टीम का जोरदार स्वागत
इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक नीरज कुमार, वरिष्ठ मण्डल अभियंता (समन्वय) विशाल आनंद व अन्य उपस्थित थे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)