विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2013

पंजाब की पहली जीत, मुंबई की हार का क्रम जारी

ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी जेमी ड्वायर की अगुवाई वाली जेपी पंजाब वारियर्स ने आखिरी क्वार्टर में तीन गोल करके शानदार वापसी की तथा मुंबई मैजीशियन को 4-2 से हराकर हॉकी इंडिया लीग में अपनी पहली जीत दर्ज की।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी जेमी ड्वायर की अगुवाई वाली जेपी पंजाब वारियर्स ने आखिरी क्वार्टर में तीन गोल करके शानदार वापसी की तथा मुंबई मैजीशियन को 4-2 से हराकर हॉकी इंडिया लीग में अपनी पहली जीत दर्ज की।

मुंबई की यह लगातार तीसरी हार है और वह तालिका में सबसे निचले स्थान पर बना हुआ है। महिंद्रा हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई ने शुरू में हमला किया लेकिन सुनील के जवाबी हमले से पंजाब वारियर्स ने दूसरे मिनट में पहला पेनल्टी कार्नर हासिल कर दिया। इस पर गोल नहीं हो पाया लेकिन पंजाब को लांग कार्नर मिला जिस पर धर्मवीर सिंह ने गोल करके टीम को बढ़त दिलाई। पंजाब की खुशी हालांकि ज्यादा समय तक नहीं रही और इसके तीन मिनट बाद सतबीर ने रिबाउंड पर मुंबई मैजीशियन के लिये बराबरी का गोल दाग दिया।

पहले क्वार्टर का खेल समाप्त होने के बाद भी स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। दूसरा क्वार्टर शुरू होते ही रोशनी कम हो गई जिसके कारण एक घंटे से अधिक समय तक खेल रुका रहा। इसके बाद खेल थोड़ा धीमी गति से शुरू हुआ लेकिन मुंबई 32वें मिनट में पेनल्टी कार्नर हासिल करने में सफल रहा। अनुभवी संदीप सिंह का जमीन से चिपकता हुआ ड्रैग फ्लिक गोलकीपर से लगकर गोल के अंदर चला गया। इस गोल से मुंबई मध्यांतर तक 2-1 से आगे रहा। तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। पंजाब पर जब दबाव बढ़ रहा था तब उसके स्टार जेमी ड्वायर ने 56वें मिनट में अकेले दम पर गोल करके स्कोर 2-2 से बराबर किया। इसके चार मिनट बाद सरवनजीत ने ऊंची गेंद को डिफलेक्ट करके गोल किया लेकिन रेफरी ने उसे गोल नहीं दिया। पंजाब के खिलाड़ियों के विरोध के बाद उन्होंने गोल का इशारा हुआ। पंजाब के लिए चौथा गोल अंतिम हूटर बजने से कुछ सेकंड पहले धर्मवीर ने किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
HIL, Hockey India League, हॉकी इंडिया लीग, पंजाब वारियर्स, मुंबई मैजीशियन, Punjab Warriors, Mumbai Magician
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com