ओरडोस में 3-11 सितम्बर तक आयोजित होने वाली महिला और पुरुष एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
चीन के शहर ओरडोस में 3 से 11 सितम्बर तक आयोजित होने वाली महिला और पुरुष एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए हॉकी इंडिया (एचआई) ने मंगलवार को भारतीय टीम की घोषणा कर दी। इस प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 11 सितम्बर तक होना है। पुरुषों की प्रतियोगिता का पहली बार आयोजन हो रहा है जबकि महिला टीमें दूसरे संस्करण में हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में छह पुरुष और चार महिला टीमें खेलेंगी। महिला चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन बीते वर्ष दक्षिण कोरिया के शहर बुसान में हुआ था। इस वर्ष महिला वर्ग में चीन, दक्षिण कोरिया, भारत और जापान की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पुरुष वर्ग में एशियाई हॉकी की छह शीर्ष टीमों के बीच श्रेष्ठता की जंग होगी। इसमें एशियाई चैम्पियन पाकिस्तान, मलेशिया, भारत, दक्षिण कोरिया, जापान और मेजबान टीम हिस्सा ले रही हैं। पुरुष वर्ग में भारत का पहला मैच तीन सितम्बर को चीन के साथ है जबकि चार सितम्बर को उसे जापान से, छह सितम्बर को कोरिया से, सात सितम्बर को मलेशिया से और नौ सितम्बर को पाकिस्तान से भिड़ना है। 11 सितम्बर को प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। महिला वर्ग में भारत का पहला मैच चार सितम्बर को कोरिया से, छह सितम्बर को जापान से और आठ सितम्बर को चीन से है। 10 सितम्बर को कांस्य पदक के लिए प्लेऑफ मैच और फाइनल खेला जाना है। भारतीय महिला टीम इस प्रकार है : गोलकीपर : योगिता बाली, सविता डिफेंडर : जॉयदीप कौर, जसप्रीत कौर, टीएच.पिंकी देवी मिडफील्डर : रितु रानी, असुंता लाकड़ा, किरणदीप कौर, मुक्ता प्रवा बार्ला, दीपिका, किरन दहिया फारवर्ड : सबा अंजुम (कप्तान), जसजीत कौर हांडा, पूनम रानी, वंदना कटारिया, रानी, टीएच.अनुराधा देवी, सौंदर्य येनडाला स्टैंडबाई : राजानी एटीमारपु (गोलकीपर), प्रीति सुनीला किरो (डिफेंडर), सुशीला चानू (मिडफील्डर), दीप ग्रेस इक्का (मिडफील्डर), रोसेलिन डंग डंग, लिलिमा मिंज, रश्मि सिंह (फॉरवर्ड)। भारतीय पुरुष टीम इस प्रकार है : गोलकीपर : भरत छेत्री, पीआर श्रीजेश डिफेंडर : संदीप सिंह, रुपिंदर पाल सिंह, हरप्रीत सिंह मिडफील्डर : सरदार सिंह, गुरबाज सिंह, इग्नेस टिर्की, मनप्रीत सिंह, मंजीत कुल्लू फारवर्ड : राजपाल सिंह, दानिश मुज्तबा, सरवनजीत सिंह, एसवी सुनील, रवि पॉल, गुरविंदर सिंह चांडी, रोशन मिंज, युवराज वाल्मीकी। स्टैंडबाई : कमलदीप सिंह, वीआर रघुनाथ, विकास शर्मा, वीरेंद्र लाकरा, मंदीप अंतिल और चिंगलेनसाना सिंह कांगूजाम।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
एशियाई, चैम्पियंस, ट्रॉफी, महिला, पुरुष, हॉकी, टीम