विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2017

सिंगापुर ग्रां प्री में हैमिल्टन का जलवा, फोर्स इंडिया के पेरेज 5वें स्थान पर 

मर्सिडीज के ब्रिटिश ड्राइवर लुइस हैमिल्टन ने बारिश से प्रभावित सिंगापुर ग्रां प्री में जीत दर्ज की. इसके साथ ही हैमिल्टन ने वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में अपनी बढ़त 28 अंकों की कर ली है.

सिंगापुर ग्रां प्री में हैमिल्टन का जलवा, फोर्स इंडिया के पेरेज 5वें स्थान पर 
हैमिल्टन ने वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में वेटल पर 28 अंकों की बढ़त बना ली है.
  • हैमिल्टन ने वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में वेटल पर 28 अंकों की बढ़त बनाई
  • वेटल के 235 के मुकाबले हैमिल्टन के 263 अंक हो गए हैं
  • डेनियल रिकियार्डो दूसरे और वाल्टेरी बोटास तीसरे स्थान पर रहे
सिंगापुर: मर्सिडीज के ब्रिटिश ड्राइवर लुइस हैमिल्टन ने बारिश से प्रभावित सिंगापुर ग्रां प्री में जीत दर्ज की. इसके साथ ही हैमिल्टन ने वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में अपनी बढ़त 28 अंकों की कर ली है. हैमिल्टन की यह लगातार तीसरी जीत है. फोर्स इंडिया के लिए भी यह रेस अच्छी रही. 12वें स्थान से शुरुआत करने वाले सर्जियो पेरेज 5वें स्थान पर रहें तो वहीं एस्तेबान ओकोन ने भी दसवां स्थान हासिल कर टीम को दोहरे अंक दिलाने में कामयाबी हासिल की.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lewis Hamilton
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com