झारखण्ड में चल रहे 34वें राष्ट्रीय खेलों में केनोइंग और कयनिंग में जोरदार प्रदर्शन के साथ सेना की टीम ने स्वर्ण पदकों का अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रांची:
झारखण्ड में चल रहे 34वें राष्ट्रीय खेलों में केनोइंग और कयनिंग में जोरदार प्रदर्शन के साथ सेना की टीम ने स्वर्ण पदकों का अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया। पदक तालिका में वह शीर्ष स्थान पर है। सेना की टीम को खेलों के 10वें दिन की समाप्ति तक कुल 50 स्वर्ण, 37 रजत और 27 कांस्य के साथ 114 पदक प्राप्त हुए हैं। पदक तालिका में लंबी छलांग लगाकर मणिपुर दूसरे स्थान पर पहुंच गया और उसके खाते में कुल 37 स्वर्ण, 23 रजत और 25 कांस्य पदकों को मिलाकर 85 पदक हो गए हैं। मणिपुर ने तीरंदाजी और फेन्सिंग में अच्छा प्रदर्शन किया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सेना, स्वर्ण पदक, अर्द्धशतक