विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2014

एशियाई खेलों के लिए भारत भेजेगा 679 लोगों का दल

एशियाई खेलों के लिए भारत भेजेगा 679 लोगों का दल
नई दिल्ली:

भारत ने दक्षिण कोरिया के इंचियोन में इस महीने शुरू हो रहे एशियाई खेलों के लिए 679 लोगों का प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया है। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने 942 लोगों का प्रतिनिधिमंडल भेजने का प्रस्ताव रखा था।

खेल मंत्री एस. सोनोवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद 19 सितम्बर से चार अक्टूबर तक होने वाले इन खेलों के लिए प्रनिधिमंडल की संख्या को अंतिम रूप से फैसला लिया।

भारतीय दल में शामिल 679 लोगों में 516 एथलीट और 163 कोच तथा सहयोगी स्टाफ शामिल हैं। आईओए ने 662 एथलीट और 280 कोच तथा सहयोगी स्टाफ भेजने का प्रस्ताव रखा था।

भारत इस वर्ष 28 खेलों में हिस्सा ले रहा है जबकि क्वांगचो में हुए एशियाई खेलों के अंतिम संस्करण में उसने 35 खेलों में हिस्सा लिया था।

भारत इस साल तैराकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, मुक्केबाजी, कैनोइंग एंव कयाकिंग, साइकिलिंग, तरवारबाजी, गोल्फ, जिमनास्टिक, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, रोइंग, सेपाक टॉकरा, निशानेबाजी, स्क्वॉश, ताइक्वांडो, टेबिल टेनिस, टेनिस, बॉलीबॉल, कुश्ती, वुशु, भारोत्तोलन और याचिंग में हिस्सा लेगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एशियन गेम्स, इंचियोन एशियन गेम्स, दक्षिण कोरिया, भारतीय ओलम्पिक संघ, आईओए, Asian Games, South Korea, Indian Olympic Association, IOA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com