विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2011

चुना गया तो IPL खेलने को तैयार हूं : गांगुली

सौरव गांगुली ने कहा कि यदि उन्हें चुना जाता है तो वह आईपीएल खेलने के लिए तैयार हैं। उन्हें नीलामी में किसी भी फ्रेंचाइजी टीम ने नहीं चुना था।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
Kolkata: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि यदि उन्हें चुना जाता है तो वह आईपीएल खेलने के लिए तैयार हैं। उन्हें आईपीएल नीलामी में किसी भी फ्रेंचाइजी टीम ने नहीं चुना था। गांगुली से जब एक बंगाली टीवी चैनल ने पूछा कि यदि उन्हें किसी चोटिल खिलाड़ी के स्थान पर आईपीएल-4 में खेलने का मौका मिलता तो क्या वह खेलेंगे, उन्होंने इस पर सकारात्मक जवाब दिया। गांगुली से जब पूछा गया कि विश्व कप में वह किस अवतार में दिखेंगे, उन्होंने कहा, आलोचक के रूप में नहीं बल्कि विश्लेषक के रूप में। उन्होंने कहा कि वह खेल के सकारात्मक विश्लेषक हैं, क्योंकि स्वयं उन्होंने काफी आलोचनाएं झेली हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सौरव गांगुली, क्रिकेट, आईपीएल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com