विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2011

गांगुली के लिए आईपीएल-4 के दरवाजे बंद

आईपीएल की संचालन परिषद ने सौरव गांगुली को पिछले दरवाजे से प्रवेश दिलाने की कोशिशों पर रोक लगा दी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली इंडियन प्रीमियर लीग के चौथे सत्र में नहीं खेलेंगे जबकि कर्नाटक के बल्लेबाज मनीष पांडे खिलाड़ियों के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के कारण अपनी नई फ्रेंचाइजी सहारा पुणे वारियर्स की तरह से पहले चार मैच नहीं खेल पाएंगे। आईपीएल की संचालन परिषद ने गांगुली को पिछले दरवाजे से प्रवेश दिलाने की कोशिशों पर रोक लगा दी। उन्हें आठ और नौ जनवरी को बेंगलुरू में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में नहीं खरीदा गया था। उनकी मूल कीमत 400,000 डॉलर थी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव एन श्रीनिवासन ने कहा, फ्रेंचाइजी टीमों के विचारों के आधार पर आईपीएल संचालन परिषद ने नीलामी में नहीं बिक पाए भारतीय खिलाड़ियों को किसी टीम में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रखने का फैसला किया। इससे गांगुली ही नहीं बल्कि दो अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों वसीम जाफर और वीआरवी सिंह की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया। ये तीनों आठ और नौ जनवरी को हुई नीलामी में शामिल थे लेकिन इन्हें किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। संचालन परिषद के अध्यक्ष चिरायु अमीन ने मैराथन बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि एक फ्रेंचाइजी गांगुली को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही थी लेकिन कुछ फ्रेंचाइजी ने इस पर आपत्ति जताई इसलिए यह क्रिकेटर आईपीएल चार का हिस्सा नहीं होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गांगुली, आईपीएल-4
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com