विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2011

तिवारी ने खेली बेहतरीन पारी : गंभीर

दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मिली जीत के बाद नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने मनोज तिवारी की जमकर तारीफ की।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मिली जीत के बाद नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने अपने गेंदबाजों तथा युवा बल्लेबाज मनोज तिवारी की जमकर तारीफ की जिन्हें उनकी नाबाद 61 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। गंभीर ने 17 रन की जीत के बाद कहा, विकेट अच्छा था और इस पर हमें 160 रन बनाने चाहिए थे, लेकिन हम 148 रन के स्कोर का अच्छी तरह से बचाव करने में सफल रहे। इसका श्रेय गेंदबाजों को जाता है। इससे आगामी मैचों के लिए भी टीम का मनोबल बढ़ेगा। इस तरह की जीत बहुत खास होती है। उन्होंने कहा, तिवारी ने बेहतरीन पारी खेली। उसने एक छोर से विकेट संभाले रखा। उसकी पारी से ही हम अच्छे स्कोर तक पहुंच पाए। अब भी हालांकि मेरा मानना है कि हमारी टीम को 160 से अधिक रन बनाने चाहिए थे क्योंकि ट्वेंटी-20 में इस स्कोर का बचाव किया जा सकता है। यूसुफ पठान और इयोन मोर्गन अभी तक अपेक्षानुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं लेकिन गंभीर ने कहा कि उनकी फार्म चिंता का विषय नहीं है। उन्होंने कहा, यूसुफ ने पिछले मैच में 48 रन बनाए थे और बहुत अच्छी पारी खेली थी। वह अच्छी फार्म में हैं। मोर्गन बहुत अच्छा बल्लेबाज है। उसे जमने के लिए अधिक समय देना होगा। गंभीर ने कहा कि उनकी टीम का मुख्य लक्ष्य अभी सेमीफाइनल में पहुंचना है और उसी के बाद वह प्ले ऑफ मैचों के बारे में सोचेंगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आईपीएल, दिल्ली, कोलकाता, जीत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com