विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2011

चैम्पियंस लीग : टॉटेंहम हॉट्सपर ने मिलान को हराया

इंग्लैंड के स्टार स्ट्राइकर पीटर जेम्स क्रॉच के गोल की बदौलत टॉटेंहम हॉट्सपर फुटबाल क्लब ने चैम्पियंस लीग के मुकाबले में मिलान को हरा दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: इंग्लैंड के स्टार स्ट्राइकर पीटर जेम्स क्रॉच के शानदार गोल की बदौलत टॉटेंहम हॉट्सपर फुटबाल क्लब ने चैम्पियंस लीग के एक मुकाबले में मिलान को हरा दिया। मंगलवार को खेले गए ग्रुप 'ए' के मुकाबले में टॉटेंहम ने मिलान को 1-0 से शिकस्त दी। टॉटेंहम की ओर से एकमात्र गोल मैच के 80वें मिनट में क्रॉच ने की। टॉटेंहम ने अब तक छह मुकाबले खेले हैं जिसमें तीन में उसे जीत मिली है जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है वहीं दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। अंक तालिका में टॉटेंहेम 11 अंकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। मिलान ने अब तक खेले छह मुकाबले में तीन में जीत दर्ज की है जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है वहीं एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। मिलान 10 अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फुटबॉल लीग, मिलान, चैम्पियंस लीग
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com