विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2011

रियल मेड्रिड ने इस्पैनयोल को हराया

स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड ने स्पेनिश लीग मुकाबले में छठे स्थान पर चल रहे इस्पैनयोल को 1-0 से पराजित कर दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेड्रिड: स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड ने रविवार को खेले गए स्पेनिश लीग मुकाबले में छठे स्थान पर चल रहे इस्पैनयोल को 1-0 से पराजित कर दिया। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस जीत ने तालिका में शीर्ष पर चल रहे ब्रार्सिलोना और रियल के बीच के अंकों के अंतर को कम कर दिया है। अब रियल और बार्सिलोना में पांच अंकों का अंतर रह गया है। रियल के लिए इस मैच में जीत हासिल करना आसान नहीं था क्योंकि उसे शुरुआत से अंत तक 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसका कारण यह है कि गोलकीपर इकेर कासिलास को दूसरे मिनट में ही लाल कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया गया था। बहरहाल, रियल के लिए मैच का एकमात्र गोल 24वें मिनट में मार्सेलो ने किया। रियल ने अब 23 मैचों से 57 अंक जुटा लिए हैं जबकि बार्सिलोना के 62 अंक हैं। बार्सिलोना को शनिवार को स्पोर्टिग गिजोन के हाथों 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फुटबॉल, स्पेनिश लीग, पराजित
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com