फीफा अध्यक्ष जियानी इनफेंटिनो (फोटो : AFP)
ज्यूरिख:
फीफा के कार्यकारी अधिकारी विश्व कप में सुधारवादी कदमों को लेकर जनवरी में फैसला करेंगे. इससे पहले अध्यक्ष जियानी इनफेंटिनो के इस टूर्नामेंट का विस्तार करने का समर्थन करने के बीच गुरुवार को तीन प्रस्ताव पेश किए गए.
इनफेंटिनो ने कहा कि यह संभव है कि फीफा प्रतियोगिता को 32 टीमों तक ही सीमित रखे, लेकिन यह किसी से छिपा नहीं है कि उनकी इच्छा है कि 2026 और इसके बाद से विश्व कप से और अधिक देश जुड़ें तथा और अधिक राजस्व मिले.
फीफा की परिषद ने गुरुवार की बैठक में जिन विकल्पों का अध्ययन किया, उसमें 40 टीमों का विश्व कप शामिल है. इसमें पांच-पांच टीमों के आठ ग्रुप या चार टीमों के 10 ग्रुप बनाए जा सकते हैं. इनफेंटिनो ने 48 टीमों के प्रस्ताव का समर्थन किया है, जिसमें क्वालिफाइंग राउंड के 16 ग्रुप विजेता सीधे टूर्नामेंट में जगह बनाएंगे, जबकि अतिरिक्त 32 टीमें नए टूर्नामेंट पूर्व प्लेऑफ में हिस्सा लेंगी. प्ले ऑफ से 16 देश विश्व कप में जगह बनाएंगे.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं