प्रतीकात्मक तस्वीर.
- पाकिस्तानी कोर्ट ने फुटबॉल संचालन के लिए प्रशासक नियुक्त किया था
- पाकिस्तान को बर्खास्त करने का फैसला फीफा परिषद के ब्यूरो ने लिया
- इस फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कराची :
वैश्विक फुटबॉल का संचालन करने वाली संस्था फीफा ने बुधवार को पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ (पीएफएफ) की सदस्यता को तीसरे पक्ष की हस्तक्षेप के कारण निलंबित कर दिया. पाकिस्तान में अदालत ने फुटबॉल के संचालन के लिए प्रशासक को नियुक्त किया था.
यह भी पढ़ें : एआईएफएफ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल एशियाई फुटबॉल परिसंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने...
फीफा ने कहा, पाकिस्तान फुटबॉल संघ की सदस्यता तब तक निलंबित रहेगी जब तक महासंघ का कार्यालय और उसके वित्तीय अधिकार अदालत द्वारा नियुक्त प्रशासक के पास है. पाकिस्तान को बर्खास्त करने का फैसला फीफा परिषद के ब्यूरो ने लिया. इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया. फीफा परिषद ब्यूरो ने कहा कि फीफा के नियमों के तहत अदालत द्वारा नियुक्त प्रशासक को हस्तक्षेप माना जाएगा और स्वतंत्र रूप से पीएफएफ के संचालन के लिए उन्हें इसे छोड़ना होगा.
VIDEO: फुटबॉल को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने का एक प्रयास
उन्होंने कहा, यह निलंबन तब तक है जब तक पीएफएफ के कार्यालय और वित्तीय अधिकारों को उन्हें नहीं लौटाया जाता है. विडंबना यह है कि फीफा ने पीएफएफ को निलंबित किया उसी समय अदालत द्वारा नियुक्त प्रशासक ने देश में फुटबॉल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लीग की शुरुआत की घोषणा की.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं