हाल ही में एशियाई फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम करने वाली जापान की टीम फीफा द्वारा जारी एशियाई रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ज्युरिक (स्विटजरलैंड):
हाल ही में एशियाई फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम करने वाली जापान की टीम फीफा द्वारा जारी एशियाई रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है। एशियाई फुटबॉल चैंपियनशिप में जापान ने खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया था। फीफा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, विश्व चैंपियन स्पेन 1887 अंकों के साथ विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज है, जबकि 1723 अंकों के साथ नीदरलैंड दूसरे स्थान पर है। जर्मनी 1485 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, वहीं 1446 अंकों के साथ ब्राजील चौथे स्थान पर है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
फीफा, फुटबॉल, जापान, रैंकिंग