विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2012

इंडोनेशिया पर बहरीन की जीत की जांच करेगा फीफा

फुटबाल की सर्वोच्च संस्था-फीफा ने कहा है कि वह मनामा में खेले गए विश्व कप क्वालीफाईंग मुकाबले में इंडोनेशिया पर बहरीन की 10-0 की जीत की जांच कराएगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जेनेवा: फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था-फीफा ने कहा है कि वह मनामा में खेले गए विश्व कप क्वालीफाईंग मुकाबले में इंडोनेशिया पर बहरीन की 10-0 की जीत की जांच कराएगा।

इस मैच के लिए मैदान में उतरे इंडोनेशियाई गोलकीपर को दो मिनट बाद ही मैदान से बाहर कर दिया गया था। अगले दौर में पहुंचने के लिए बहरीन को यह मैच किसी भी हाल में नौ गोलों के अंतर से जीतना था और उसने यह मैच 10 गोलों के अंतर से जीता। इसी बात ने फीफा को मैच फिक्सिंग की आशंका के मद्देनजर जांच के लिए मजबूर किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बहरीन को अगले दौर में पहुंचने के लिए यह मैच नौ गोलों के अंतर के साथ जीतने के साथ-साथ ईरान और कतर के बीच होने वाले मुकाबले में कतर की हार की जरूरत थी लेकिन कतर और ईरान के बीच खेला गया मैच 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

फीफा ने अपने बयान में कहा है कि इंडोनेशिया और बहरीन के बीच खेले गए अब तक के मुकाबलों के परिणाम को देखने तथा हालात पर नजर डालने के बाद यह आशंका व्यक्त की गई है कि इस मैच में कुछ न कुछ गड़बड़ी हुई है और इसी कारण फीफा इस मैच की जांच कराएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FIFA, FIFA Examine Bahrain- Indonesia Match, फीफा, बहरीन, इंडोनेशिया
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com