विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2017

FIFA U17 वर्ल्‍ड कप : पेनल्टी शूटआउट में जापान को 5-3 हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड 

एंडरसन ने शूटआउट में अहम समय पर जापान के हिनाता किडा की पेनल्टी रोकने के अलावा स्वयं एक गोल करके इंग्लैंड की जीत सुनिश्चित की.

FIFA U17 वर्ल्‍ड कप : पेनल्टी शूटआउट में जापान को 5-3 हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड 
प्रतीकात्मक फोटो.
  • निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल करने में रही नाकाम
  • इंग्लैंड की तरफ से गोलकीपर कर्टिस एंडरसन ने किया शानदार प्रदर्शन
  • क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड की टीम अमेरिका से भिड़ेगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता: गोलकीपर कर्टिस एंडरसन ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के प्री क्वार्टर फाइनल में जापान को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई. एंडरसन ने शूटआउट में अहम समय पर जापान के हिनाता किडा की पेनल्टी रोकने के अलावा स्वयं एक गोल करके इंग्लैंड की जीत सुनिश्चित की.

यह भी पढ़ें : अब फुटबॉल टीम के कप्तान बने विराट कोहली, रन नहीं गोल कर मनाएंगे जश्न

शूटआउट में इंग्लैंड की ओर से एंडरसन के अलावा रियान ब्रिवस्टर, कैलम हडसन, फिलिप फोडेन और नया किर्बी ने गोल दागे. जापान की ओर से युकीनारी सुगावारा, ताइसेई मियाशिरो और सोइचिरो कोजुकी ने गोल किए. क्वार्टर फाइनल के लिए जापान की टीम अब गोवा के मडगांव जाएगी. वहां उसे 21 अक्तूबर को अमेरिका का सामना करना है. अमेरिका ने पराग्वे को प्री क्वार्टर फाइनल में 5-0 से रौंदा था.

VIDEO: पूर्व फुटबॉलर सोना चौधरी का सनसनीखेज आरोप 

इससे पहले रोमांचक खेल के बावजूद इंग्लैंड और जापान दोनों ही निर्धारित समय में गोल करने में विफल रहे. इंग्लैंड की टीम 58 प्रतिशत समय गेंद को अपने कब्जे में रखने में सफल रही, लेकिन कोई गोल नहीं कर सकी. जापान की टीम ने कुछ मौकों पर दबदबा बनाने की कोशिश की लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली. निर्धारित समय में दोनों टीमों के गोल करने में नाकाम रहने के बाद मैच शूटआउट में खिंचा था. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com