विज्ञापन

'गॉल्फ की ग्रोथ के लिए यह शानदार अवसर,' हैदराबाद लेग में NDTV से बोले IGPL CEO उत्तम मुंडी

IGPL के CEO उत्तम मुंडी ने कहा कि बिजनेस, मीडिया और गोल्फ जगत के एक मंच पर आने से भारत में गॉल्फ को नई मजबूती मिलेगी. उन्होंने हैदराबाद गॉल्फ क्लब की तारीफ करते हुए इसे खेल के विकास और प्रोफेशनल गोल्फ को बढ़ावा देने का शानदार अवसर बताया.

'गॉल्फ की ग्रोथ के लिए यह शानदार अवसर,' हैदराबाद लेग में NDTV से बोले IGPL CEO उत्तम मुंडी
NDTV AM ग्रीन गोल्फ प्रो-एम के हैदराबाद लेग में IGPL के CEO उत्तम मुंडी
NDTV

एनडीटीवी एएम ग्रीन आईजीपीएल गोल्फ प्रो-एम शनिवार को हैदराबाद गॉल्फ क्लब में शानदार गॉल्फ के एक और राउंड के लिए हैदराबाद पहुंचा. IGPL के CEO उत्तम मुंडी शनिवार के इवेंट के उद्घाटन समारोह में वहां मौजूद थे. NDTV के साथ एक खास बातचीत में, मंडी ने वहां खेले गए गॉल्फ और खूबसूरत वेन्यू की जमकर तारीफ की. मंडी ने भारत में गोल्फ के ग्लोबल फायदे के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के मेल-जोल के महत्व पर जोर दिया.

उत्तम मुंडी ने कहा, 'सच कहूं तो, आज के फाइनल का बेसब्री से इंतजार है. हमारा हफ्ता बहुत शानदार और रोमांचक रहा है, और जाहिर है, हमें गगनजीत भुल्लर के रूप में एक बहुत ही काबिल चैंपियन मिला है-  हमारे कुछ दूसरे खिलाड़ियों- करणदीप कोचर, मानव शाह- का भी शानदार प्रदर्शन रहा. इस हफ्ते जिस तरह का स्कोर देखने को मिला, वह वाकई जबरदस्त था.'

एमेच्योर खिलाड़ियों पर भरोसा जताया

मुंडी ने एमेच्योर खिलाड़ियों पर भरोसा जताया और कहा कि हैदराबाद की गर्मी के बावजूद वे अब तक के अपने प्रदर्शन से भी बेहतर खेल दिखाएंगे. उन्होंने कहा,'बिल्कुल (एमेच्योर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं), बल्कि उससे भी बेहतर. कोर्स बहुत अच्छी हालत में है और मुझे लगता है कि एमेच्योर खिलाड़ियों को यहां गोल्फ खेलना बहुत पसंद आएगा, खासकर इस गोल्फ कोर्स की खूबसूरती को देखते हुए. इसलिए मुझे लगता है कि वे गर्मी के बारे में भूल जाएंगे.'

हैदराबाद गॉल्फ क्लब में आया बदलाव

मुंडी ने बताया कि कैसे हैदराबाद गॉल्फ क्लब में पिछले कुछ सालों में काफी बदलाव आए हैं. उन्होंने कहा, 'मैं यहां बहुत पहले, 2012 या 2013 में आया था. तब कोर्स काफी नया था. तब से लेकर अब तक, इसमें जबरदस्त बदलाव आया है. गोल्फ कोर्स से लेकर क्लबहाउस और इंफ़्रास्ट्रक्चर तक, सब कुछ शानदार है.'

आखिर में IGPL के CEO ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे अलग-अलग सेक्टर- जैसे बिजनेस हाउस, मीडिया और गोल्फ से जुड़े लोग- देश में इस खेल की नींव को मजबूत करने के लिए एक साथ आए हैं. उत्तम मुंडी ने कहा, 'कॉर्पोरेट लीडर्स का प्रोफेशनल्स के साथ खेलना बहुत अच्छी बात है. खासकर अब जब NDTV, AM Green IGPL का पार्टनर बन गया है, तो इससे चीजें और बेहतर हो गई हैं. अब हमारे साथ बिजनेस हाउस, मीडिया और गोल्फ कम्युनिटी सब एक साथ हैं. यह गोल्फ के विकास के लिए बहुत बढ़िया है, क्योंकि प्रोफेशनल गोल्फ के लिए फंडिंग की जरूरत होती है और इसी से पूरा टूर चलता है. हम सभी के लिए एक साथ आने और एक ही मिशन पर काम करने का यह एक शानदार मौका है.'

यह भी पढ़ें- रोनाल्डो को कोच से पंगा लेना पड़ा भारी! पुर्तगाल ने स्टार फुटबॉलर को किया सस्पेंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, Golf
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com