रेड बुल टीम के सबास्टियन विटेल ने शानदार सफलता अर्जित करते हुए लगातार दूसरी बार इंडियन ग्रां पी खिताब जीत लिया है। विटेल ने रविवार को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर पहला स्थान हासिल किया जबकि फेरारी टीम के फर्नांडो अलोंसो दूसरे स्थान पर रहे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ग्रेटर नोएडा:
रेड बुल टीम के सबास्टियन विटेल ने शानदार सफलता अर्जित करते हुए लगातार दूसरी बार इंडियन ग्रां पी खिताब जीत लिया है।
विटेल ने रविवार को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर पहला स्थान हासिल किया जबकि फेरारी टीम के फर्नांडो अलोंसो दूसरे स्थान पर रहे।
स्पेन के चालक अलोंसो ने 60 लैप वाली इस रेस में जर्मनी के विटेल से 9.4 सेकंड अधिक समय निकालते हुए दूसरा स्थान पाया।
इस रेस को देखने के लिए दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोग पहुंचे, जिनमें क्रिकेट खिलाड़ियों के लेकर फिल्मी हस्तियां तक शामिल थीं।
रेड बुल टीम के दूसरे चालक और विटेल के साथी मार्क वेबर तीसरे स्थान पर रहे। बीआईसी पर भारत की ओर से निशानेबाजी का कांस्य जीतने वाले गगन नारंग ने चेकर्स फ्लैग लहराया।
विटेल ने क्वालीफाईंग और दो अभ्यास रेसों में भी पहला स्थान हासिल किया था और ग्रिड पर पहले स्थान से शुरुआत करते हुए अपनी श्रेष्ठता साबित की।
यह विटेल की लगातार चौथी जीत है, ऐसे में जबकि अब इस सत्र में तीन रेसें बाकी रह गई हैं, विटेल को चैम्पियन बनने से कोई अनहोनी ही रोक सकती है।
मैक्लॉरेन टीम के चालक लेविस हेमिल्टन चौथे स्थान पर रहे। हेमिल्टन ने ग्रिड पर तीसरे स्थान से शुरुआत की थी। इसके बाद उनकी टीम के जेनसन बटन रहे। फिलिप मासा (फेरारी) छठे रहे जबकि लोटल टीम के किमी राइकोनेन ने सातवां स्थान हासिल किया।
सहारा फोर्स इंडिया के चालक निको हल्केनबर्ग को आठवां स्थान मिला। हल्केनबर्ग ने 12वें स्थान से शुरुआत की थी। लोटस टीम के दूसरे चालक रोमेन ग्रोसजीन ने नौवां स्थान पाया।
फोर्स इंडिया के एक अन्य चालक डी रिएस्ता को 12वां स्थान मिला जबकि भारत के एकमात्र चालक हिस्पानिया टीम के नारायण कार्तिकेयन ने 21वां स्थान हासिल किया। कार्तिकेयन ने 22वें स्थान से रेस शुरू की थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Indian GP, Indian Grand Prix, F1, Formula One, Sebastian Vettel, इंडियन ग्रां प्री, सेबेस्टियन वेटेल, एफ1, फॉर्मूला वन रेसिंग