विज्ञापन

छात्रों को कौन सा वीजा देता है अमेरिका, कितना मुश्किल है इसका प्रोसेस?

अमेरिका में पढ़ाई करने के लिए भारत समेत इंटरनेशन स्टूडेंट्स को वीजा की जरूरत होती है. इसके बिना एडमिशन मिलने के बाद भी आप यूएस नहीं जा सकते हैं. जानिए अमेरिका छात्रों को कौन सा वीजा देता है और इसका प्रोसेस कितना मुश्किल होता है.

छात्रों को कौन सा वीजा देता है अमेरिका, कितना मुश्किल है इसका प्रोसेस?
अमेरिका में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा

America Study Visa: अगर आप अमेरिका में कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, तो आपको F1 स्टूडेंट वीजा की जरूरत होगी. यह वीजा उन इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए है, जिन्हें अमेरिका में पढ़ाई करनी है. F1 वीजा पाना काफी कठिन होता है. इसकी प्रोसेस लंबी और फॉर्मल होती है. आइए जानते हैं एफ1 वीजा क्या होता है, इसके लिए एलिजिबिलिटी और इसे पाने की प्रक्रिया क्या होती है.

F1 वीजा क्या है

एफ1 वीजा अमेरिका में SEVP (Student and Exchange Visitor Program) से प्रमाणित कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के लिए जरूरी गैर-इमिग्रेंट वीजा है. इसे पाने के लिए आपको यूएस की किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एडमिशन लेना होगा. यूनिवर्सिटी आपको फॉर्म I-20 जारी करेगी, जो आपके प्रोग्राम के पीरियड और लास्ट डेट बताएगी.

F1 वीजा के लिए क्या-क्या चाहिए

  • SEVP से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी में एडमिशन
  • पूरे एकेडमिक सेशन के लिए फुल-टाइम स्टूडेंट के तौर पर रजिस्ट्रेशन
  • यूनिवर्सिटी की ओर से तय इंग्लिश प्रोफिशिएंसी स्कोर पूरा करना
  • पढ़ाई और रहने के खर्च के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट का प्रूफ
  • कम से कम छह महीने का वैलिड पासपोर्ट

अमेरिका स्टूडेंट वीजा का प्रोसेस

  • एडमिशन के बाद फॉर्म I-20 लेकर फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट्स और एफिडेविट ऑफ सपोर्ट जमा करें.
  • SEVP पोर्टल पर ऑनलाइन फीस पेमेंट करके रिसिप्ट रखें.
  • DS-160 ऑनलाइन आवेदन भरें और MRV फीस जमा करें. फॉर्म I-20, पासपोर्ट, फोटो और ट्रैवल डिटेल्स तैयार रखें.
  • वीजा इंटरव्यू शेड्यूल करें, यूएस एम्बेसी या कांसुलेट में अपॉइंटमेंट लें.
  • वीजा इंटरव्यू के लिए डॉक्यूमेंट्स तैयार करें. पासपोर्ट, I-20, SEVIS और MRV फीस रसीद, DS-160 कंफर्मेशन पेज, फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स, यूनिवर्सिटी ऑफर लेटर

F1 वीजा इंटरव्यू में किस तरह के सवाल पूछे जा सकते हैं

1. अमेरिका में क्यों पढ़ना चाहते हैं.

2. यह यूनिवर्सिटी क्यों चुनी.

3. फंडिंग सोर्स कौन है?

4. आपके घर लौटने की प्लानिंग क्या है.

अमेरिका में F1 वीजा की वैलिडिटी और नियम

  • आप प्रोग्राम के शुरू होने से 30 दिन पहले अमेरिका आ सकते हैं.
  • पूरे एकेडमिक टर्म में फुल टाइम एनरोलमेंट रखना होगा.
  • अगर प्रोग्राम पूरा नहीं होता, तो DSO से एक्सटेंशन की रिक्वेस्ट करें.
  • प्रोग्राम पूरा होने के बाद आपको 60 दिन का ग्रेस पीरियड मिलता है.

वीजा के बाद क्या ऑप्शन है

F1 वीजा स्टूडेंट्स के लिए OPT (Optional Practical Training) उपलब्ध होता है, जो 1 साल तक वर्क एक्सपीरिएंस लेने का अवसर देता है. STEM डिग्री वाले स्टूडेंट्स 2 साल का एक्सटेंशन भी पा सकते हैं यानी तीन साल तक अमेरिका में काम कर सकते हैं.

साइंस-टेक्नोलॉजी के मामले में सबसे विकसित मुस्लिम देश कौन सा है? देखें लिस्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com