विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2015

ब्राजील के फुटबाल स्टार ने कोकीन के लिए बेचा अपना गोल्ड मेडल

ब्राजील के फुटबाल स्टार ने कोकीन के लिए बेचा अपना गोल्ड मेडल
रियो डी जेनेरियो: ब्राजील की फुटबॉल विश्व विजेता टीम के सदस्य रहे पाउलो सीजर ने स्वीकार किया कि उन्होंने कोकीन खरीदने के लिए अपना स्वर्ण पदक बेच दिया है। सीजर 1970 में विश्व खिताब जीतने वाली टीम के सदस्य रहें हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सीजर ने शनिवार को अपना पदक बेचने पर अफसोस जाहिर किया। 65 साल के सीजर बोटाफोगो, फ्लामेंगो, फ्लूमिनेंसी, ग्रेमियो, वास्को डि गामा और कोरिंथियंस जैसे क्लबों के लिए खेल चुके हैं।

सीजर ने कहा कि मार्सेली के लिए 1970 के दशक में खेलने के दौरान उन्हें कोकीन की लत लगी थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाउलो सीजर, मार्सेली, वास्को डि गामा, कोकीन, Paulo Cesar, Marcelli, Vasco De Gama, Cocaine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com