विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2016

यूरो 2016 : पेनल्टी शूटआउट में स्विट्जरलैंड को हराकर पोलैंड क्वार्टर फाइनल में

यूरो 2016 : पेनल्टी शूटआउट में स्विट्जरलैंड को हराकर पोलैंड क्वार्टर फाइनल में
पोलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में स्विट्जरलैंड को 5-4 से हरा दिया (फोटो : एएफपी)
सेंट एटिनी (फ्रांस): जेकब ब्लाजसिकोवस्की के एक और शानदार प्रदर्शन की बदौलत पोलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में स्विट्जरलैंड को 5-4 से हराकर यूरो 2016 फुटबाल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

बोरूसिया डोर्टमंड के विंगर ब्लाजसिकोवस्की ने अंतिम 16 के मुकाबले में पोलैंड को पहले हाफ में बढ़त दिलाई, लेकिन शेरडन शकीरी ने दूसरे हाफ में शानदार गोल दागते हुए स्विट्जरलैंड को बराबरी दिला दी।

निर्धारित समय में स्कोर 1-1 से बराबर था। इसके बाद अतिरिक्त समय में भी कोई टीम गोल नहीं कर सकी, जिसके बाद नतीजे के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। ब्लाजसिकोवस्की ने इसके बाद शूट आउट में भी अपनी स्पॉट किक को गोल में पहुंचाया।

स्विट्जरलैंड की ओर से ग्रेनिट शाका स्विट्जरलैंड के दूसरे प्रयास को गोल में नहीं पहुंचा सके, जबकि पोलैंड ने सभी पांचों प्रयासों पर गोल दागते हुए जीत दर्ज की। इस नतीजे के साथ पोलैंड का यह रिकॉर्ड बरकरार रहा है कि ब्लाजसिकोवस्की ने 18 मैचों में जब भी गोल दागा टीम को कभी हार का सामना नहीं करना पड़ा।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
यूरो 2016 फुटबॉल, पोलैंड, स्विटजरलैंड, Euro 2016 Football, Poland, Switzerland
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com