विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2011

स्ट्रॉस को उम्मीद, वन डे में भी अजेय रहेगा इंग्लैंड

स्ट्रॉस ने उम्मीद जताई कि टेस्ट सीरीज में जीत के बाद टीम आगामी वनडे सीरीज में भी भारत के खिलाफ अपना अजेय अभियान बरकरार रखेगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान एंड्रयू स्ट्रास ने उम्मीद जताई कि टेस्ट सीरीज में 0-4 से क्लीन स्वीप करने के बाद इंग्लिश टीम आगामी एकदिवसीय सीरीज में भी विश्व चैंपियन भारत के खिलाफ अपना अजेय अभियान बरकरार रखेगी। स्ट्रॉस ने चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पारी और आठ रन से जीत के बाद कहा, यह विश्व कप विजेता टीम से भिड़ने का मौका है। इसको लेकर काफी उत्साह है। हम इन गर्मियों का अंत अजेय रहकर करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, हमको लेकर कई सवाल उठाए गए और हमने उनका करारा जवाब दिया लेकिन हमें अब सर्दियों में होने वाली सीरीज पर गौर करने की जरूरत है। ओवल की जीत से इंग्लैंड ने पिछले दस महीने में पांचवीं बार पारी के अंतर से जीत दर्ज की। स्ट्रॉस ने इस बारे में कहा, यह अच्छी आदत है। हमने पारी से अधिकतर जीत बेजोड़ गेंदबाजी और बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से दर्ज की। यदि टेस्ट में आप ऐसी स्थिति में आ जाते हो जहां दूसरी टीम संघर्ष कर रही होती है तो फिर आप बड़ी जीत हासिल करने की कोशिश कर सकते हो। स्ट्रॉस ने कहा कि सचिन तेंदुलकर और अमित मिश्रा जब पांचवें दिन लंच के बाद भी डेढ़ घंटे तक क्रीज पर जमे रहे तो उनकी टीम परेशान हो गयी थी। उन्होंने कहा, एक समय ऐसा लग रहा था कि आज तेंदुलकर का दिन होगा। सुबह का सत्र काफी निराशाजनक रहा। जब मिश्रा जैसा खिलाड़ी इतने लंबे समय तक क्रीज पर टिका रहता है तो आप सवाल करने लग जाते हो कि विकेट बेजान हो गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एंड्रयू स्ट्रॉस, जीत, इंग्लैंड, भारत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com