विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2012

होपमैन कप में साथ खेलेंगे जोकोविच, इवानोविच

टेनिस के नम्बर-1 पुरुष खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और महिला टेनिस खिलाड़ी एना इवानोविच कल से शुरू होने वाले होपमैन टेनिस कप में सर्बिया के लिए टीम के रूप में खेलते नजर आएंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कैनबरा: टेनिस के नम्बर-1 पुरुष खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और महिला टेनिस खिलाड़ी एना इवानोविच कल से शुरू होने वाले होपमैन टेनिस कप में सर्बिया के लिए टीम के रूप में खेलते नजर आएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार नए पर्थ एरिना में खेले जा रहे इस 10 लाख डॉलर के इनामी टूर्नामेंट में दोनों की जोड़ी शीर्ष वरीयता प्राप्त हैं। दोनों इस टूर्नामेंट में तीसरी बार हिस्सा ले रहे हैं।

दोनों ने पहली बार इस मिश्रित टीम टूर्नामेंट में सर्बिया की ओर से हिस्सा लिया था। वर्ष 2006 में मोंटेंग्रो में दोनों टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचकर हार गए थे।

वर्ष 2008 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाली इवानोविच ने कहा, "नोवाक और मैं यह टूर्नामेंट कई वर्षो से खेल रहे हैं, इसलिए हमें उम्मीद हैं कि इस बार हम एक कदम आगे बढ़कर खिताब पर कब्जा जमा लेंगे।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हापमैन कप, जोकोविक, Hopman Cup, Djokovic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com