भारतीय ओलिंपिक संघ की कार्यकारी समिति की बैठक में आज तय हो गया सुरेश कलमाडी उसके कामकाज में हिस्सा नहीं लेंगे लेकिन कलमाडी का इस्तीफा भी नहीं मांगा गया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भारतीय ओलिंपिक संघ की कार्यकारी समिति की बैठक में आज तय हो गया सुरेश कलमाडी उसके कामकाज में हिस्सा नहीं लेंगे लेकिन कलमाडी का इस्तीफा भी नहीं मांगा गया। कॉमनवेल्थ घोटालों के सिलसिले में जमानत मिलने के बाद ओलिंपिक संघ के एक खेमे को इस बात को लेकर आपत्ति थी कि कलमाडी कैसे आईओए का हिस्सा बने रह सकते हैं।
सुरेश कलमाडी ने ओलिंपिक संघ को चिट्ठी लिख कर कहा था कि वह उसके कामकाज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे क्योंकि अपने कानूनी और संसदीय क्षेत्र को लेकर व्यस्त हैं। इस बीच अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक संघ की एथिक्स कमेटी ने सुरेश कलमाडी के बारे में आईओए से जानकारी मांगी और इसलिए भारतीय ओलिंपिक संघ ने आपात बैठक बुलाई थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं