विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2011

तीरंदाज दीपिका विश्व कप में तीन स्वर्ण की दौड़ में

दिग्गज तीरंदाज दीपिका कुमारी ने अमेरिका के ओगडेन में चल रहे विश्व कप चरण तीन में खुद को तीन स्वर्ण की दौड़ में शामिल रखा है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
Kolkata: दिग्गज तीरंदाज दीपिका कुमारी ने अमेरिका के ओगडेन में चल रहे विश्व कप चरण तीन में खुद को तीन स्वर्ण की दौड़ में शामिल रखा है, जबकि भारत ने चार वर्ग के खिताबी मुकाबलों में जगह बनाई। भारत की पुरुष रिकर्व टीम भी कांस्य पदक की दौड़ में है, जहां जयंत तालुकदार, टी स्वुरो और विश्वास की जोड़ी को तीसरे स्थान के प्ले ऑफ में उक्रेन से भिड़ना है। लंदन ओलिंपिक के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी 17 वर्षीय दीपिका ने उक्रेन की कैटरिन पालेखा को हराकर व्यक्तिगत रिकर्व फाइनल में जगह बनाई, जबकि एल बोम्बाल्या देवी और चेकरोवोलू स्वोरो के साथ मिलकर टीम स्पर्धा के खिताबी मुकाबले में भी प्रवेश किया। टीम के लिए हालांकि सबसे संतोषजनक नतीजा कंपाउंड वर्ग में आया, जहां झानू हंसदा, गगनदीप कौर और मंजुदा साय की महिला टीम फ्रांस को हराकर विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय की पहली महिला टीम बनी। झानू, गगनदीप और मंजुदा की जोड़ी क्वालीफिकेशन में 2029 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। टीम ने क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको को 230-221 से हराने के बाद सेमीफाइनल में फ्रांस को हराकर फाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना मेजबान टीम से होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दीपिका कुमारी, तीरंदाजी, ओगडेन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com