24 वर्षीय डेविस ने कहा कि उन्होंने इस मामले में अपने परिवार के साथ चर्चा करने बाद समलैंगिक होने की बात सार्वजनिक करने का फैसला किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
इंग्लैंड के विकेटकीपर स्टीवन डेविस खुद को समलैंगिक घोषित करने वाले पहले सक्रिय पेशेवर क्रिकेटर बन गए हैं। इंग्लैंड की ओर से आठ वनडे और पांच ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके 24 वर्षीय डेविस ने कहा कि उन्होंने इस मामले में अपने परिवार के साथ चर्चा करने बाद समलैंगिक होने की बात सार्वजनिक करने का फैसला किया। डेविस ने द डेली टेलीग्राफ से कहा, मैं जो हूं, उसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने से मैं खुश हूं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
क्रिकेट, समलैंगिक, विश्व कप, डेविस, इंग्लैंड विकेटकीपर