विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2015

फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम को 'सबसे आकर्षक व्यक्ति' का खिताब

फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम को 'सबसे आकर्षक व्यक्ति' का खिताब
बेकहम (फाइल फोटो)
इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम को 'पीपुल' पत्रिका ने हाल में 'सबसे आकर्षक व्यक्ति' की उपाधि दी। बेकहम (40) ने कहा, यह एक बहुत बड़ा सम्मान है। इसे स्वीकार करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है।

बेकहम ने कहा कि उनकी मशहूर फैशन डिजाइनर पत्नी विक्टोरिया बेकहम भी उन्हें सर्वाधिक आकर्षक पुरुष मानती हैं। उन्होंने कहा, मैं आशा करूंगा कि वह भी हर वक्त मेरे बारे में इसी तरह महसूस करें।

हालांकि उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वह स्वयं को उतना 'हॉट' नहीं मानते। उन्होंने कहा, मुझे कभी नहीं लगता कि मैं आकर्षक या लुभावना हूं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डेविड बेकहम, फुटबॉल, David Beckham, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com