क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अलग-अलग अंदाज
- एक्स्ट्रा टाइम में दोगे रोनाल्डो ने दोनो गोल
- मैच भी जिताया, ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बनाया
- निशाने पर अब एक और रिकॉर्ड
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
अतिरिक्त समय में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की ओर से किए गए शानदार प्रदर्शन के दम पर पुर्तगाल ने मिस्र के खिलाफ खेले गए दोस्ताना मैच में 2-1 से जीत हासिल की. रोनाल्डो ने आखिरी समय में दो गोल दागकर अपने बूते खेल पलट दिया. और फुटबॉल इतिहास में एक बड़ा कारनामा भी कर डाला
यह भी पढ़ें : हैट्रिक के साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रच डाला बड़ा इतिहास
हार की कगार पर पहुंची पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो ने अतिरिक्त समय में एक के बाद एक दो गोल कर पूरे मैच की बाजी पलट दी. रोनाल्डो की ओर से किए गए इन दो गोलों के दम पर पुर्तगाल ने मिस्र को 2-1 से मात दी.
VIDEO: नॉर्थ-ईस्ट में बढ़ रही है फुटबॉल की दीवानगी
रोनाल्डो इस प्रदर्शन के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. रोनाल्डो का यह 81वां इंटरनेशनल गोल था. इस स्तर पर उनसे ज्यादा गोल करने का कारनामा ईरान के अली दाई (109) और हंगरी के फ्रेंस पसकस (84) ने ही किया है.
पुर्तगाल और मिस्र के बीच शुक्रवार रात खेले गए मैच में पहले हाफ का स्कोर गोलरहित रहा. दोनों टीमों में से कोई भी गोल नहीं कर पाई. इसके बाद, दूसरे हाफ में 56वें मिनट में मोहम्मद सलाह ने गोल कर मिस्र का खाता खोला और उसे 1-0 की बढ़त दी. मैच के तय समय की समाप्ति तक शानदार प्रदर्शन करते हुए मिस्र ने पुर्तगाल को गोल करने का मौका नहीं दिया.Retweeted Transfer News Live (@DeadlineDayLive):
— Sports Club (@Spo_club) March 24, 2018
Cristiano Ronaldo wants to ensure he earns €1m more than Lionel Messi or Neymar before agreeing to a new contract at Real Madrid. (Source: Daily Mail) pic.twitter.com/gI5qXYdtNO
Ronaldo and Salah face off in Portugal vs Egypt friendly match https://t.co/mSIOPWusxH pic.twitter.com/kjPJWQfw3U
— SmatMedia (@smat_media) March 24, 2018
यह भी पढ़ें : हैट्रिक के साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रच डाला बड़ा इतिहास
हार की कगार पर पहुंची पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो ने अतिरिक्त समय में एक के बाद एक दो गोल कर पूरे मैच की बाजी पलट दी. रोनाल्डो की ओर से किए गए इन दो गोलों के दम पर पुर्तगाल ने मिस्र को 2-1 से मात दी.
VIDEO: नॉर्थ-ईस्ट में बढ़ रही है फुटबॉल की दीवानगी
रोनाल्डो इस प्रदर्शन के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. रोनाल्डो का यह 81वां इंटरनेशनल गोल था. इस स्तर पर उनसे ज्यादा गोल करने का कारनामा ईरान के अली दाई (109) और हंगरी के फ्रेंस पसकस (84) ने ही किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं