रियाल मैड्रिड के स्टार फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो. (फाइल फोटो)
- स्पेनिश सुपर कप के दौरान रोनाल्डो ने रेफरी को दिया था धक्का
- रोनाल्डो के पास अपील करने के लिए 10 दिन का समय
- रोनाल्डो पर 4,500 डॉलर का जुर्माना भी लगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मैड्रिड:
रियाल मैड्रिड की तरफ से खेलने वाले पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर रेफरी को धक्का देने के कारण पांच मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है. रॉयल स्पेनिश फुटबॉल महासंघ ने स्पेनिश सुपर कप के दौरान रेफरी को धक्का देने के कारण स्टार पुर्तगाली फॉरवर्ड पर यह प्रतिबंध लगाया है. स्पेनिश सुपर कप में रियाल मैड्रिड ने बार्सिलोना पर पहले चरण के मुकाबले में 3-1 से जीत दर्ज की थी.
यह भी पढ़ें : जुड़वां बच्चों के पिता बने क्रिस्टियानो रोनाल्डो, शेयर की फोटो
VIDEO: भारत के फुटबॉल स्टार की खोज
अपील करने के लिए 10 दिन का समय
रोनाल्डो पर 4,500 डॉलर का जुर्माना भी लगा है. साथ ही उनके पास प्रतिबंध पर अपील करने के लिए 10 दिन का समय है. उन पर रेफरी रिकार्डो डि बुर्गोस बेनगोएतजिया को धक्का देने के लिए चार मैच का प्रतिबंध लगा है, जबकि दूसरा पीला कार्ड दिखाए जाने से वह अगले मैच के लिए स्वत: ही प्रतिबंधित हो गए थे. उन्हें पहला येलो कार्ड शर्ट निकालकर जश्न मनाने के लिए दिखाया गया और फिर दो मिनट बाद उनके करियर का 10वां रेड कार्ड दिखाया गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं