विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2014

राष्ट्रमंडल खेल (कुश्ती) : संघर्ष कर हारे सत्यव्रत, रजत मिला

ग्लासगो:

राष्ट्रमंडल खेलों के 20वें संस्करण के सातवें दिन बुधवार को भारतीय पहलवान सत्यव्रत काडियान को फाइनल मुकाबले में हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

सत्यव्रत ने कनाडा के प्रतिद्वंद्वी ए गिल को कड़ी टक्कर दी, और पहले पीरियड में गिल को एक भी अंक दिए बगैर दो अंक हासिल कर बढ़त ले ली। लेकिन दूसरे पीरियड में गिल ने गजब की फूर्ति दिखाई और पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत हासिल कर ली।

स्कॉटिश एग्जिबिशन कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसईसीसी) में हुए स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में सत्यव्रत तकनीकी रूप से अपने प्रतिद्वंद्वी से पिछड़ गए और गिल को अंकों के आधार पर विजेता घोषित किया गया।

कुश्ती में भारत को बुधवार को मिला यह चौथा रजत पदक है। फाइनल में पहुंचे भारत के किसी भी पहलवान ने स्वर्ण नहीं हासिल किया और सभी को हार का सामना करते हुए रजत से संतोष करना पड़ा।

सत्यव्रत से पहले ललिता, बजरंग और साक्षी ने अपने-अपने वर्गो में रजत पदक जीते।
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राष्ट्रमंडल खेल, भारतीय पहलवान सत्यव्रत काडियान, Commonwealth Games, CWG 2014, Indian Wrestler Satyavrat Kadiyan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com