विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2014

राष्ट्रमंडल खेल (निशानेबाजी) : प्रकाश को रजत, अपूर्वी और अनोइका फाइनल में

ग्लास्गो:

भारत के प्रकाश नानजप्पा ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए 20वें राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की 10 मीटर एअर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। निशानेबाजी में भारत का यह दूसरा रजत और कुल तीसरा पदक है। इसके अलावा अपूर्वी चंदेला और अनोइका पॉल महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गईं।

क्वालीफिकेशन में पहला स्थान हासिल करने वाली प्रकाश ने फाइनल में कुल 198.2 अंक हासिल किए। ऑस्ट्रेलिया के रेपाचोली ने 199.5 अंकों के साथ स्वर्ण जीता जबकि इंग्लैंड के माइकल गाउल्ट ने 176.5 अंकों के साथ कांस्य जीता।

प्रकाश ने बैरी बडन शूटिंग रेंज में आयोजित क्वालीफिकेशन में कुल 580 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। इंग्लैंड के स्टीवर्ट नैंगले 578 अंकों के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के डेनियल रेपाचोली 574 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

प्रकाश ने पहली सीरीज में 97, दूसरी सीरीज में 96, तीसरी सीरीज में 95, चौथी सीरीज में 99, पांचवीं सीरीज में 97 और छठी सीरीज में 96 अंक हासिल किए।

भारत के ओम प्रकाश ने क्वालीफिकेशन में 568 अंक हासिल किए लेकिन वह अगले दौर के लिए योग्यता हासिल नहीं कर सके।

भारत ने निशानेबाजी में अब तक एक स्वर्ण और दो रजत जीते हैं। अभिनव बिंदा और मलायका गोयल ने शुक्रवार को क्रमश: स्वर्ण और रजत पर निशाना लगाया था।

अपूर्वी ने भी प्रकाश की तरह क्वालीफिकेशन में पहला स्थान हासिल किया। अनोइका चौथे स्थान पर रहीं।

अपूर्वी ने क्वालीफिकेशन में कुल 415.6 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। सिंगापुर की मार्टिना वेलोसो 414.9 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं जबकि बांग्लादेश की शर्मिन रत्ना ने 413.8 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

अनोइका क्वालीफिकेशन में 413.2 अंक हासिल किए। इस स्पर्धा का फाइनल आज शाम 7.30 बजे होगा।

भारत ने निशानेबाजी में अब तक एक स्वर्ण और दो रजत जीते हैं। अभिनव बिंद्रा और मलायका गोयल ने शुक्रवार को क्रमश: स्वर्ण और रजत पर निशाना लगाया था। शनिवार को प्रकाश ने 10 मीटर एअर पिस्टल स्पर्धा में रजत जीता।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल 2014, प्रकाश नांजप्पा, एयर पिस्टल, 2014 Commonwealth Games, Glasgow, Glasgow CWG, Prakash Nanjappa, Air Pistol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com