CWG 2022 Day 4 Update: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के चौथे दिन (Commonwealth Games 2022 Day 4) भारतीय बैडमिंटन फैंस के लिए अच्छी खबर आई, भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में सिंगापुर को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. वेटलिफ्टिंग में भारत को एक और मेडल की उम्मीद थी लेकिन अजय सिंह के शानदार खेल के बावजूद वे मेडल नहीं जीत पाए. अजय सिंह ने पुरुषों के 81 किग्रा भारोत्तोलन फाइनल में मजबूत शुरुआत की थी. स्नैच राउंड के बाद दूसरे स्थान पर थे. उन्होंने क्लीन एंड जर्क राउंड में अपने पहले प्रयास में 172 किग्रा भार उठाया!
बॉक्सिंह में अमित पंघाल भी राउंड 16 का मैच जीतने के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं. भारतीय खिलाड़ी मेडल जीतने की रेस में हैं. तीसरे दिन भारत के 2 गोल्ड मिले थे. पुरुष वेटलिफ्टर जेरेमी लारिनुंगा और अचिंता शेउली ने गोल्ड मेडल भारत को दिलाया था, इससे पहले वेटलिफ्टर मीरा चानू ने सबसे पहले गोल्ड मेडल जीतने का कमाल किया था. अबतक भारत के पास 6 मेडल हो गए हैं. आज भारतीय खिलाड़ी मेडल की संख्या बढ़ाने उतरेंगे. इसके अलावा आज पुरूष हॉकी टीम का मुकाबला इंग्लैंड से भी होगा. पूरा अपडेट आप दिन भर इस पेज पर पा सकेंगे.
CWG में चौथे दिन की Headlines.
- स्क्वैश में सुनयना प्लेट सेमीफाइनल में पहुंची
- भारत की महिला लॉन बाउल्स टीम ऐतिहासिक फाइनल में पहुंची
- अमित पंघाल अपना राउंड 16 का मैच जीते
- जूडो में भारत की सुशीला देवी ने सिल्वर मेडल जीता
- भारोत्तोलन: अजय सिंह ने पदक से चूके, चौथे स्थान पर रहे
- स्विमिंग- भारत के साजन प्रकाश 54.36 के समय के साथ सातवें स्थान पर रहे
- बॉक्सिंग: पुरुषों का 57 किग्रा- मोहम्मद हुसामुद्दीन क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
- भारतीय बैडमिंटन टीम ने मिक्सड इवेंट के फाइनल में बनाई जगह