कांस्य पदक जीतने वाले रवि कुमार
- दीपक कुमार छठे स्थान पर रहे
- रवि कुमार ने कुल 224.1 का स्कोर किया
- दूसरे राउंड में हर प्रयास ऊपर गया रवि का स्कोर
गोल्ड कोस्ट:
ऑस्ट्रेलिया में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ खेलों के चौथे दिन शूटिंग में महिला कैटेगिरी में मनु भाकर के बाद अब पुरुष वर्ग में भारत को एक और पदक मिला है. रवि कुमार ने 10 मी. एयर राइफल में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है. इस वर्ग में रवि कुमार और दीपक कुमार पदक की होड़ में थे. रवि कुमार एक समय रजत पदक जीतते दिखाई पड़ रहे थे, लेकिन आखिरी में उन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा. रवि कुमार ने 224.1 का स्कोर किया.
यह भी पढ़ें : CWG 2018: वेटलिफ्टिंग में पूनम के बाद शूटर चमके, मनु भाकर को गोल्ड, तो रवि कुमार को कांस्य
दस मी. एयर राइफल वर्ग में भारत के लिए रवि कुमार और दीपक कुमार फाइनल में अपना भाग्य आजमाने उतरे थे. और कामयाबी मिली रवि कुमार को. रवि कुमार ने पहले राउंड में 49.6, 100.5, 121.7 और 143.4 का स्कोर किया. इसके बाद दूसरे राउंड में रवि कुमार का स्कोर हर कोशिश में ऊपर की ओर चढ़ता गया.
VIDEO: कुछ दिन पहले ही भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने एनडीटीवी से बात की थी.
दूसरे एलिमिनेशन राउंड में रवि कुमार ने 163.8. 184.1, 204.6 इसके बाद आखिरी प्रयास में इस भारतीय शूटर ने 224.1 का स्कोर कर भारत के लिए कांस्य पदक सुनिश्चित कर दिया.
इससे पहले भारत के लिए शूटिंग में पदकों की शुरुआत मनु भाकर और हिना सिद्धू ने की थी. मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता. इस तरह से मनु ने भारत की झोली में छठा स्वर्ण पदक डाला. इसके अलावा, इसी स्पर्धा में हिना सिद्धू ने रजत पदक पर कब्जा जमाया. हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली 16 साल की मनु ने इस स्पर्धा के फाइनल में कुल 240.9 अंक हासिल किए, वहीं हिना ने 234 अंक हासिल कर रजत पदक जीता. महिला वर्ग के इस प्रदर्शन के बाद सभी की निगाहें पुरुष वर्ग में आकर रुक गई थीं.Ravi Kumar clinches bronze for India in 10 m air rifle in #CWG2018 which takes our medals count to 10 with 6 gold,2 silver and 2 bronze!!! pic.twitter.com/zMSiI4pTH4
— Sparsh Gupta (@SparshG84223413) April 8, 2018
MEDAL NO.10for INDIA .
— Sports Sutra ???????? (@SpoSutra) April 8, 2018
Ravi Kumar strikes Bronze in Men's 10m Air Rifle #GC2018Shooting .
A lightening start from the Indian shooting contingent in #CWG2018 as medals galore in Day 4.
Congratulations Ravi Kumar @Ravikumar . #RangDeTiranga #GC2018 pic.twitter.com/zQ2QRIV0Z4
यह भी पढ़ें : CWG 2018: वेटलिफ्टिंग में पूनम के बाद शूटर चमके, मनु भाकर को गोल्ड, तो रवि कुमार को कांस्य
दस मी. एयर राइफल वर्ग में भारत के लिए रवि कुमार और दीपक कुमार फाइनल में अपना भाग्य आजमाने उतरे थे. और कामयाबी मिली रवि कुमार को. रवि कुमार ने पहले राउंड में 49.6, 100.5, 121.7 और 143.4 का स्कोर किया. इसके बाद दूसरे राउंड में रवि कुमार का स्कोर हर कोशिश में ऊपर की ओर चढ़ता गया.
VIDEO: कुछ दिन पहले ही भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने एनडीटीवी से बात की थी.
दूसरे एलिमिनेशन राउंड में रवि कुमार ने 163.8. 184.1, 204.6 इसके बाद आखिरी प्रयास में इस भारतीय शूटर ने 224.1 का स्कोर कर भारत के लिए कांस्य पदक सुनिश्चित कर दिया.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Commonwealth Games 2018